मक्का की वैज्ञानिक खेती:अधिक पैदावार के लिए कब बुवाई करें, क्या खाद डालें, संपूर्ण जाने:Suitable time for sowing maize

By Kheti jankari

Updated on:

मक्का की वैज्ञानिक खेती

मक्का की वैज्ञानिक खेती:- किसान साथियों नमस्कार, मक्का एक अनाज वर्गीय फसल है। जिसकी बिजाई लगभग पूरे भारत में की जाती है। मक्के का प्रयोग पशुओं के चारे से लेकर मनुष्य के खाने तक सभी प्रकार से किया जाता है। हरे मक्के को चारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। मक्के के अनाज को पशुओं के आहार और मनुष्य के आहार के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। आज मैं आपको मक्के की बिजाई समय और इसमें कौन-कौन से खाद डालने चाहिए। इस बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

जल भराव वाले क्षेत्रों में तहलका मचाएगी गन्ने की यह किस्म

मक्का की बिजाई के लिए उपयुक्त समय

किसान साथियों मक्के की बिजाई आप पूरा साल कर सकते हैं। इसको आप रबी के सीजन में अक्टूबर नवंबर, जायद के सीजन में फरवरी मार्च और खरीफ के सीजन में जून जुलाई में इसकी आप बिजाई कर सकते हैं। कुछ किस्मों को तीनों समय के लिए उपयुक्त होती हैं, तथा कुछ किस्में अलग-अलग समय के हिसाब से बनाई जाती है। किस्म का चुनाव आप अपने अनुसार करें।

मक्का की बिजाई के लिए उपयुक्त मिट्टी

मक्का की बजाई आप किसी भी प्रकार की मिट्टी में कर सकते हैं। जिस मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 7.5 तक हो। आप उसमें इसकी खेती आराम से कर सकते हैं। 18 से 32 डिग्री का तापमान इसके लिए सबसे उपयुक्त रहता है।

मक्का की खेती में बिजाई समय खाद

जब भी आप मक्का की बिजाई करें। तब आपको उसमें गोबर की खाद अवश्य डाल देनी चाहिए। इसके साथ आप रासायनिक खादों में 100 किलोग्राम एसएसपी, 50 किलोग्राम डीएपी और 30 किलोग्राम एमओपी का इस्तेमाल बेसल डोज में अवश्य करें।

मक्का के लिए बीज मात्रा

मक्का की प्रति एकड़ 7 से 8 किलोग्राम बीज प्रयोग किया जाता है। यह भी आपके लगाने के तरीके पर भी निर्भर करता है। आप किस प्रकार से मक्के की बिजाई करते है।

मक्का में खरपतवार नियंत्रण

किसान साथियों मक्के में खरपतवार नियंत्रण के लिए बिजाई के समय एट्राजिन का स्प्रे कर सकते हैं। अगर आपका खरपतवार जम जाता है, तो उसके बाद लेडिस (बायर) दवाई का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। वैसे निराई गुड़ाई मकई में खरपतवार के लिए सबसे अच्छा तरीका है।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। अगर आप मक्के की खेती करते हैं। और किस सीजन में करते हैं, कृपया हमें बताएं। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें – सरसों में माहू कीट(तेला चेपा) का नियंत्रण कैसे करें:फलियां बनने के समय हल्के में ना लें

गर्मियों में बिजाई के लिए बेस्ट है मूंग की यह किस्म

सूरजमुखी की खेती करने का वैज्ञानिक तरीका:बिजाई समय,बीज मात्रा

पंजाब के विज्ञानिकों द्वारा तैयार की गयी मूंग किस्म

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment