colk-15207 गन्ना किस्म की विशेषताएँ:रोग रहित गन्ना किस्म: colk-15207 sugarcane variety

By Kheti jankari

Published On:

Follow Us
colk-15207 गन्ना किस्म की विशेषताएँ

किसान साथियों नमस्कार, colk-15207 गन्ना किस्म उत्तर प्रदेश गन्ना अनुसंधान संस्थान (लखनऊ) द्वारा बनाई एक गन्ना किस्म है। यह गन्ना किस्म हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों के लिए तैयार की गई थी। गन्ने की अनेक किस्में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अलग-अलग समय पर निकाली जाती है। जिससे किसानों को रोग रहित और कम खर्च में अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्में मिल सके। इस लेख में आपको colk-15207 गन्ना किस्म की विशेषताएं, पहचान और इसकी औसत पैदावार के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेंगी। कृपया पूरा लेख पढ़ें।

गन्ने में मोथा घास को जड़ से खत्म कैसे करें:medicine to root out motha grass

colk-15207 गन्ना किस्म की विशेषताएँ

इस गन्ना किस्म का गन्ना काफी ठोस होता है, और इसकी जड़ काफी मजबूत होती है। जिससे यह आसानी से नहीं गिरती। इस गन्ना किस्म में रेड रोड जैसे रोग देखने को नहीं मिलते। यह एक देरी से पकने वाली गन्ना किस्म है। इसलिए इसकी बिजाई अगेती करनी पड़ती है। इस गन्ना किस्म में 18.7% के लगभग सर्करा की मात्रा पाई जाती है। इस गन्ना किस्म का फुटाव भी अन्य किस्मों के मुकाबले अधिक होता है। इस किस्म की पैड़ी से आप काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

colk-15207 गन्ना किस्म की पहचान

इस गन्ना किस्म की पहचान की बात करें। तो इसकी आंख छोटी और दबी हुई होती है। इसके गन्ने का रंग हरा होता है। इसकी पोरी काफी लंबी होती है। जिससे इस गन्ने की लंबाई भी आपको काफी ज्यादा देखने को मिलती है। इसका गन्ना खड़ा रहता है, और इसे आप ज्यादा पानी वाली जमीनों में भी लगा सकते हैं।

colk-15207 गन्ना किस्म की औसत पैदावार

इस गन्ना किस्म की औसत पैदावार की बात करें। तो यह किस्म 300 से 350 क्विंटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। लेकिन पैदावार कहीं न कहीं आपके खेत और आपके खेती करने के तरीके पर भी निर्भर करती है। आप इस किस्म से इससे ज्यादा पैदावार भी ले सकते हैं। इस किस्म में आपको अधिक खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसमें कीटों और फंगस रोग बहुत कम मात्रा में लगते हैं। आप एक या दो कीटनाशकों के स्प्रे से अपनी फसल को आसानी से उगा सकते हैं।

नोट-किसान साथियों 15207 का बीज लेते समय नजदीक की चीनी मिल से अवश्य संपर्क कर लें, कि वह इस बीज को लेते है या नहीं। गन्ने की बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदी नाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गन्ने को स्वस्थ रखने का तरीका:अधिक पैदावार, रोगों से छुटकारा पाएं

जल भराव वाले क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी गन्ना किस्म:CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं

गन्ने की टॉप 10 किस्में:Top 10 varieties of sugarcane

COS-17231 गन्ना किस्म की विशेषताएं

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

Leave a Comment