कावेरी-471 धान किस्म की विशेषताएं:kaveri 471 paddy seeds

By Kheti jankari

Published on:

कावेरी-471 धान किस्म की विशेषताएं

कावेरी-471 धान किस्म:- भारत में बीज बनाने वाली कंपनियों में कावेरी सीड्स का काफी अच्छा नाम है। कावेरी सीड्स सूरजमुखी, सरसों, गेहूं, धान, मक्का आदि के कई प्रकार के हाइब्रिड बीज किसानों को उपलब्ध कराने में सहायता करती है। कावेरी सीड्स के धान के बीजों की बात करे, तो यह धान के कई प्रकार के हाइब्रिड बीजों को बनती है। इनमें से इसका KPH-471 काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह वर्ष 2021 में बनाया गया था। पिछले दो-तीन वर्षों से यह बीज किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रहा है। कावेरी-471 धान किस्म की विशेषताएं, औसत पैदावार और पकने का समय के बारे में सम्पूर्ण जानकरी आगे इस लेख में पढ़ें।

सवा-7501 धान किस्म की विशेषताएं

कावेरी-471 धान किस्म की विशेषताएं

KPH-471 कावेरी सीड्स का एक हाइब्रिड धान किस्म है। इस किस्म का दाना मोटा और बेलनाकार होता है। इस किस्म का तना काफी मजबूत होता है। इसकी बालियों में दोनों की संख्या अन्य किस्म के मुकाबले अधिक होती है। यह एक माध्यम से पकाने वाली किस्म है। जिसको किसान काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। धान की इस किस्म में झुलसा रोग व ब्लास्ट रोग बहुत कम मात्रा में देखने को मिलते हैं। यह इन रोगों के प्रति सहनशील है। इस किस्म की लंबाई लगभग 110 सेंटीमीटर तक रहती है। इसमें 14 से 15 कल्ले आसानी से निकल आते हैं। इस किस्म की बिजाई आप किसी भी प्रकार की मिट्टी में कर सकते हैं। यह सभी मिट्टी में काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है।

कावेरी-471 धान किस्म का पकने का समय

धान की यह किस्म पकने लगभग 110 से 115 दिन का समय लेती है। यह समय आपके क्षेत्र और मिट्टी के हिसाब से 5 से 10 दिन ऊपर नीचे हो सकता है।

कावेरी-471 धान किस्म की औसत पैदावार

धान की इस किस्म की औसत पैदावार की बात करें। तो या 30 से 35 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। लेकिन वैज्ञानिक तरीके से खेती करके आप इस किस्म से 40 क्वांटल तक अधिकतम पैदावार भी ले सकते हैं। इस किस्म का 3kg बीज प्रति एकड़ तैयार करने के लिए किया जाता है।

कावेरी-471 धान का बीज आपको 1000 प्रति 3kg पैकेट आसानी से मिल जायेगा। ये मूल्या अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकता है।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। अगर आप इस किस्म को लगाया है और आपको इसने कैसी पैदावार दी इसके बारे में हमें जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- सवा–7301 धान की विशेषताएं

DR-8336 हाइब्रिड धान किस्म:मोटा दाना और अधिक पैदावार के लिए जानी जाती है यह किस्म

MR-8222 हाइब्रिड धान किस्म:गिरने के प्रति सहनशील, मुख्या विशेषताएं जानें

MP–3030 धान किस्म की विशेषताएं

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment