सरसों की टॉप किस्म जिसकी फलियाँ मजबूत और दाने चमकदार है(2023):Mustard variety from Savannah Seeds

सरसों की टॉप किस्म जिसकी फलियाँ मजबूत और दाने चमकदार है(2023) Mustard variety from Savannah Seeds. SM-2042 सरसों किस्म की विशेषताएं। SM-2042 सरसों किस्म का पकाने का समय। SM-2042 सरसों किस्म का बजाई समय। SM-2042 सरसों किस्म की पैदावार। सवाना सीड्स की सरसों किस्म। काली सरसों की टॉप किस्म।

राशि-1604 हाइब्रिड काली सरसों किस्म की विशेषताएं

किसान साथियों नमस्कार, सरसों की बिजाई का सबसे उपयुक्त समय मध्य अक्टूबर का रहता है। सरसों की बजाई अगर आप समय पर करते हैं, तो इससे आप अधिक पैदावार ले सकते हैं। लेकिन सरसों की कुछ किस्में कम समय में पकने वाली होती हैं। जिनको आप 10 नवंबर तक भी लगा सकते हैं। ये किस्में काम समय में अच्छी पैदावार निकाल कर देती हैं। सरसों एक तिलहनी फसल है। सरसों तेल का मुख्य स्रोत है। सरसों की बिजाई लगभग पूरे भारत में की जाती है। लेकिन राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश में मुख्य तौर पर सरसों की खेती की जाती है। सवाना सीड्स की सरसों की किस्म SM-2042 एक अच्छी पैदावार देने वाली सरसों की किस्म है। जिसके बारे में संपूर्ण जानकारी आगे प्राप्त करें-

SM-2042 सरसों किस्म की विशेषताएं

SM-2042 सवाना सीड्स की एक हाइब्रिड काली सरसों की किस्म है। इस किस्म की बिजाई लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है। लेकिन भारी मिट्टी में यह किस्म अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। इस किस्म का दाना मोटा, काला और चमकदार होता है। इसकी फलियां में दाने अधिक बनते हैं। इस किस्म की सबसे अच्छी विशेषता यह है कि इसकी फलियाँ पकने पर झाड़ती नहीं है। इसकी फलियां मजबूत होती हैं। इस किस्म में जड़ से ही अधिक फुटाव शुरू हो जाता है। जिससे इसमें अधिक फलियां बनती हैं। यह एक मध्यम ऊंचाई वाली सरसों किस्म है। इस किस्म का ताना मजबूत होता है। जिससे इसमें गिरने की समस्या नहीं रहती।

SM-2042 सरसों किस्म का पकाने का समय

श्रीराम सीड्स लिमिटेड की नई सरसों किस्म श्रीराम-1668 की खूबियां

सरसों की यह किस्म पकने में 115 से 125 दिन का समय लेती है। पकाने का समय आपके पानी देने के तरीके और आपकी मिटटी पर निर्भर करेगा। इसमें 5 से 10 दिन ऊपर नीचे हो सकते हैं।

SM-2042 सरसों किस्म का बजाई समय

सरसों की यह किस्म अन्य किस्म के मुकाबले पकने में 5 से 10 दिन कम समय लेती है। इसलिए इस किस्म की बिजाई आप 10 नवंबर तक कर सकते हैं। लेकिन सरसों की बिजाई का सही समय 10 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक का होता है। इस किस्म का 1 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ हाथ से बजाई में और सीड ड्रिल से 800 से 900 ग्राम बीज प्रति एकड़ डालें।

SM-2042 सरसों किस्म की औसत पैदावार

सरसों की इस किस्म की औसत पैदावार 12 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है। लेकिन इस किस्म की आप अच्छे से देखभाल करके इस किस्म से 14 से 15 क्विंटल तक पैदावार ले सकते हैं।

नोट-सरसों की बिजाई करते समय बीज उपचार करना जरूरी है। बीज उपचार आप कीटनाशक और फफूंदीनाशक दोनों से करें।

जिन किसान भाइयों ने इस सरसों किस्म की बजाई पिछले वर्ष की है। उनको इसकी पैदावार कैसी रही। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। ताकि दूसरे किसान इससे लाभ ले सकें। धन्यवाद!

FAQ

कौन सा सरसों का तेल बेहतर पीला या काला है?
काली सरसों का तेल खाने में सबसे बढ़िया रहता है।
सरसों के लिए कौन सा उर्वरक सबसे अच्छा है?
सल्फर सरसों के लिए सबसे अच्छा खाद होता है।

ये भी पढ़ें – सरसों की फसल में खरपतवार नियंत्रण करने का सबसे सस्ता तरीका

सरसों की बिजाई में करें इन खादों का प्रयोग, मिलेगी अच्छी पैदावार

सरसों की फसल में अधिक फुटाव बढ़ाने के लिए पहले पानी पर डालें ये खाद

अधिक पैदावार लेने के लिए एक्सेना एग्रिसाइंस की इस सरसों किस्म की बिजाई करें

सरसों वाले किसान सावधान:समय पर करें इस रोग की रोकथाम नहीं तो नष्ट हो सकती है आपकी सरसों की फसल

  • गेहूं में पानी कब लगाएं

    गेहूं में पानी कब लगाएं:कितनी बार लगाएं,पानी देने के इस तरीके से पैदावार को बढ़ाएं

  • सरसों में बालदार इल्ली

    सरसों वाले किसान सावधान:तेजी से फ़ैल रहा है ये रोग, समय पर करें रोकथाम,पहचान, रोकथाम का तरीका सम्पूर्ण जानें

  • गेहूं में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को खत्म करने का सस्ता और आसान तरीका

    गेहूं में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को खत्म करने का सस्ता और आसान तरीका(2023):broadleaf weeds in wheat

  • गेहूं में डीएपी की कमी

    गेहूं में डीएपी की कमी:बिजाई के समय डीएपी का प्रयोग नहीं किया(2023),फास्फोरस की कमी पूरी करने का आसान तरीका जानें

Leave a Comment