सरसों की फसल में अधिक फुटाव बढ़ाने के लिए पहले पानी पर डालें ये खाद। Mustard Crop .सरसों की फसल में पहला पानी देने का सही समय। सरसों में पहले पानी पर कौन सा खाद डालें। सरसों में खाद प्रबंधन। सरसो की फसल। सरसों में पानी देने का सही तरीका।
सरसों की बिजाई में करें इन खादों का प्रयोग, मिलेगी अच्छी पैदावार
किसान साथियों नमस्कार, सरसों की बिजाई शुरू हो चुकी है। कुछ किसान भाइयों ने सरसों की बिजाई कर दी है, या कुछ करने वाले हैं। सरसों एक ऐसी फसल है, जिसको काम पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन फिर भी इसे एक से दो पानी देने पड़ सकते हैं। पानी की मात्रा आपकी मिट्टी पर निर्भर करता है। कि आपकी मिट्टी कैसी है, अगर आपकी मिटटी रेतीली या हलकी है, तो आपको दो या तीन पानी देने की आवश्यकता पड़ती है। अगर आपकी मिट्टी भारी है, तो आपको एक या दो पानी की जरूरत होगी। सरसों की फसल में अधिक लम्बाई और अधिक कल्ले बढ़ाने के लिए आपके समय पर पानी और खाद देना पड़ेगा। आगे जाने- सरसों की फसल में पहला पानी कब दें और इसमें कौन-कौन सा खाद डालें।
सरसों की फसल में पहला पानी देने का सही समय
सरसों की फसल में पहला पानी हमें 30 से 35 दिन पर दे देना चाहिए। अगर आपकी मिट्टी रेताली है, तो आप 30 दिन पर पहला पानी देना चाहिए और अगर आपकी मिट्टी भारी है, तो आप 35 या 40 दिन पर भी अपने खेत में पानी चला सकते हैं। दूसरा अगर आपको पानी देने का सही समय जानना है। तो आप दोपहर के समय खेत में जाएं और अगर आपके सरसों के पौधे के पत्ते हल्के मुरझाए हुए दिखाई दे। तो यह सरसों में पानी देने का सबसे सही समय होता है। सरसों में हमेशा आपको हल्की सिंचाई करनी है। खेत को पूरा पानी से नहीं भरना चाहिए।
सरसों की फसल में खरपतवार नियंत्रण करने का सबसे सस्ता तरीका
सरसों में पहले पानी पर कौन सा खाद डालें
सरसों में पहली सिंचाई के पहले या बाद में आप खाद डाल सकते हैं। अगर आपने बिजाई के समय बसल डोज में डीएपी और सल्फर डाला है, तो आप पहले पानी पर 25 से 30 किलोग्राम यूरिया और चार से पांच किलोग्राम जिंक डाल सकते है। अगर आपने सरसों बजाई के समय बसल डोज नहीं डाला है। तो इस समय आप 30 से 40 किलोग्राम डीएपी और साथ में 25 से 30 किलोग्राम यूरिया और 8 से 10 किलोग्राम सल्फर डालें।
अगर आप अपनी सरसों से अधिक पैदावार लेना चाहते हैं। तो आपको सही समय पर पानी और सही समय पर खाद डालना जरूरी है। अगर आप यह सब काम करते हैं। तो आप अपनी फसल से एक अच्छी पैदावार ले सकते हैं। और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
अगर किसी किसान भाई के सरसों की फसल को लेकर कोई भी सवाल है। तो वह कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। मैं आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करूंगा। धन्यवाद!
FAQ
सरसों की फसल में पोटाश कब डालना चाहिए?
सरसों की फसल में पोटाश बजाई के समय ही डाल देना चाहिए।
ये भी पढ़ें – सरसों वाले किसान सावधान:समय पर करें इस रोग की रोकथाम नहीं तो नष्ट हो सकती है आपकी सरसों की फसल
सरसों में यूरिया डालने का सही समय और मात्रा के बारे में जाने
इस समय करें सरसों की बिजाई मिलेगी 1क्वान्टल से 2 क्वान्टल प्रति एकड़ तक अधिक पैदावार
सरसों की टॉप किस्म जिसकी फलियाँ मजबूत और दाने चमकदार है
I want wheat seed but which ?
एक एकड़ भूमि में कितनी सरसो का बीज लगे गा पीली सरसों और काली दोनो को बताए
काली सरसों की 1kg बीज प्रति एकड़ और पीली सरसों का 2kg बीज प्रति एकड़
Sarso me pidawar badane ke liye kya kiya jata hai