इस समय करें सरसों की बिजाई मिलेगी 1क्वान्टल से 2 क्वान्टल प्रति एकड़ तक अधिक पैदावार:Right time to sow mustard

By Kheti jankari

Updated on:

इस समय करें सरसों की बिजाई मिलेगी 1क्वान्टल से 2 क्वान्टल प्रति एकड़ तक अधिक पैदावार

किसान साथियों नमस्कार, भारत में सरसों बिजाई 1 अक्टूबर से शुरू होकर लगभग 10 नवंबर तक चलती रहती है। लेकिन किसानों को अधिक पैदावार लेने के लिए सरसों की बिजाई सही समय पर करनी पड़ेगी। सरसों की बिजाई अगेती या लेट करने पर आपको एक से दो कुंतल तक पैदावार में नुकसान हो सकता है। इसलिए सरसों की बिजाई का सही समय जानना बहुत ज्यादा जरूरी है। जिससे किसान पूरी पैदावार ले सकें और खेती से अधिक आमदनी कम सकें। भारत में सरसों की बजाई मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल के मैदानी क्षेत्र और जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में की जाती है। सरसों की बिजाई का सही समय नीचे जाने-

राशि-1604 हाइब्रिड काली सरसों किस्म की विशेषताएं

सरसों की बिजाई करने का सही समय

सरसों की बिजाई करने का सही समय 10 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक का रहता है अगर आप इस समय अपनी सरसों की बिजाई करते हैं। तो आपको सबसे अच्छी पैदावार निकाल कर मिलेगी। सरसों की इस समय किसी भी किस्म की बिजाई कर सकते हैं। आप कम समय में पकने वाली अधिक समय में पकाने वाली दोनों प्रकार की किस्म की बिजाई इस समय पर कर सकते हैं। यह सरसों की बिजाई करने का सबसे सही समय है। अगर आप 20 अक्टूबर के लगभग अपनी सरसों की बिजाई करते हैं। तो आपको एक से दो कुंतल तक अधिक पैदावार मिलेगी। सरसों की बजाई के समय 15 से 25 सेल्सियस तापमान सबसे उपयुक्त रहता है।

सरसों की बिजाई में इन खादों का प्रयोग करें

सरसों की बिजाई करने से पहले हमें खेत की अच्छी प्रकार से तैयारी करनी जरूरी है। क्योंकि अगर हमारे खेत में किसी प्रकार के खरपतवार उगे होंगे तो सरसों पैदावार अच्छी नहीं निकलेगी। इसलिए सरसों में बजाईं से पहले खेत के सभी खरपतवारों को खत्म कर दें। सरसों की बिजाई के समय हमें 50 किलोग्राम डीएपी और साथ में 10 किलोग्राम दानेदार सल्फर का प्रयोग करें या फिर 100 किलोग्राम एसएसपी और साथ में 25 किलोग्राम यूरिया का भी आप बिजाई के समय प्रयोग कर सकते हैं। फास्फोरस खाद जड़ों के फुटाव के लिए अच्छा रहता है। इसलिए इसका प्रयोग बिजाई के समय पर करना चाहिए। अगर आप चाहे तो इस समय 25 किलोग्राम पोटाश भी साथ में मिलाकर डाल सकते हैं।

नोट-सरसों की बिजाई करते समय बीज उपचार फूफंदीनासक और कीटनाशक दोनों से अवश्य करें।

आपको यह मेरा सुझाव कैसा लगा कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। धन्यवाद!

FAQ

सरसों में कितनी बार पानी देना चाहिए?
सरसों की फसल में 2 से 3 बार पानी देने की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें- सरसों की फसल में अधिक उत्पादन और तेल की मात्रा बढ़ने वाला सबसे ताकतवर खाद

सरसों की टॉप किस्म जिसकी फलियाँ मजबूत और दाने चमकदार है

सरसों की फसल में अधिक फुटाव बढ़ाने के लिए पहले पानी पर डालें ये खाद

HAU हिसार द्वारा दी गयी सरसों किस्म RH-725 और RH-1424 की विशेषताएं जानें

सरसों वाले किसान सावधान:समय पर करें इस रोग की रोकथाम नहीं तो नष्ट हो सकती है आपकी सरसों की फसल

सरसों में फूल आने पर पैदावार बढ़ाने के लिए यह दो जरूरी काम करें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment