चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित गेहूं किस्म डब्ल्यू एच–1270 की विशेषताएं जानें|कब बजाई करें, संपूर्ण जानकारी

By Kheti jankari

Updated On:

Follow Us
चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित गेहूं किस्म डब्ल्यू एच–1270 की विशेषताएं जानें

नमस्कार किसान साथियों, रबी का सीजन शुरू होने वाला है। और किसान भाई गेहूं की नई किस्म की तलाश कर रहे हैं। जो उन्हें अच्छी पैदावार निकाल कर देगी। ऐसी ही कुछ-किस्में पिछले वर्ष किसानों को दी गई थी। जिनमें कुछ किस्म भारतीय कृषि गेहूं और जो अनुसंधान द्वारा विकसित की गई किस्में थी। जैसे– डब्ल्यू 303 222। ऐसी ही एक किस्म चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की गई है। जिसका नाम wh–1270 है। पिछले वर्ष इस गेहूं किस्म की डिमांड थोड़ी बढ़ गई थी। क्योंकि यह किसानों को अच्छी पैदावार निकाल कर दी है। इस बार भी यह किस्म अच्छी पैदावार निकल के देगी। कुछ किसान भाइयों ने इस किस्म का बीज पिछले वर्ष महंगे दामों पर भी खरीदा था।

श्रीराम-303 गेहूं किस्म के बारे में जानें

डब्ल्यू एच–1270 गेहूं किस्म की विशेषताएं

Wh–1270 गेहूं की चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार(हरियाणा) द्वारा विकसित की गई एक गेहूं किस्म है। जो पकने में लगभग 150 से 155 दिन का समय लेती है। इस किस्म को किसान भाई काफी पसंद करते हैं। क्योंकि यह मध्य लंबाई वाली किस्म है। इसमें गिरने की समस्या बहुत कम रहती है। इसकी लंबाई लगभग 100 सेंटीमीटर तक रहती है। औसत पैदावार की बात करें तो, यह किस्म लगभग 28 से 32 कुंतल प्रति एकड़ तक पैदावार दे देती है। यह एक ऐसी किस्म हैं, जिसकी बजाई अगर आप अगेती करते हैं, तो यह आपको अच्छी पैदावार निकाल कर देती है, लेट बजाई में इस गेहूं किस्म के परिणाम अच्छे देखने को नहीं मिलते। यह किस्म पीला रतुआ रोग के प्रति सहनशील है।

Wh–1270 गेहूं किस्म की बिजाई के लिए उपयुक्त जलवायु और क्षेत्र

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित यह गेहूं किस्म देश के लगभग सभी संचित क्षेत्र में अगेती बजाई के लिए सबसे उपयुक्त है। इस किस्म को आप पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी इस किस्म की बिजाई की जा सकती है।

नोट- गेहूं बजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

किसान भाई अगर इस किस्म का बीज लेना चाहते हैं। तो वह चौधरी चरण सिंह कृषि यूनिवर्सिटी हिसार (हरियाणा) से प्राप्त कर सकते हैं। 8, 9 और 10 अक्टूबर 2023 हरियाणा में लगने वाले कृषि मेले में भी इस किस्म की का बीज आप ले सकते हैं। प्राइवेट दुकानों पर भी यह किस्म उपलब्ध है। कृपा बीज जाँच करके ही लें। धन्यवाद!

FAQ

Q. 187 गेहूं की पैदावार कितनी है?
Ans. dbw-187 गेहूं की पैदावार जानने के लिए क्लिक करें। DBW-187 गेहूं किस्मों की खासियत जानें।
Q. 1 एकड़ जमीन में कितना गेहूं बोया जाता है?
Ans. एक एकड़ जमीन में 40kg गेहूं बीज बोया जाता है।

यहां से पढ़ें- पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित गेहूं किस्म PB-725 की विशेषताएं जानें

स्वादिष्ट रोटी के लिए करें इस गेहूं किस्म की बिजाई

श्रीराम सीड्स की गेहूं किस्म जिसकी बजाई आप अगेती और पिछेती दोनों प्रकार से कर सकते हैं

पूसा वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई गेहूं किस्म एचडी-3385 की विशेषताएं जानें

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की पुरानी और सबसे लोकप्रिय गेहूं किस्म के बारे में जानें

पैदावार के मामले में इस गेहूं किस्म का नहीं है कोई मुकाबला

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

Related Posts

3 thoughts on “चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित गेहूं किस्म डब्ल्यू एच–1270 की विशेषताएं जानें|कब बजाई करें, संपूर्ण जानकारी”

Leave a Comment