नंदी सरसों इन रीसर्च किस्मों के बारे मे सम्पूर्ण जानें:बायोस्टाड इंडिया लिमिटेड की सरसों किस्में

By Kheti jankari

Updated on:

नंदी सरसों इन रीसर्च किस्मों के बारे मे सम्पूर्ण जानें

सरसों भारत की एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है। जो मुख्य रूप से हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश में उगाई जाती हैमें अपनी उगाई जाती है। सरसों की बाजार में विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग प्रकार की किस्म दी जाती हैं लेकिन बायोस्टाड इंडिया लिमिटेड भारत में बीजों और खेती में प्रयोग होने वाली दवाइयां के लिए जानी जाती है। बायोस्टाड इंडिया लिमिटेड की काली सरसो की चार किस्में आती है। जो पकने में 110 दिन से लेकर 150 दिन का समय लेती है।

श्रीराम-1666 सरसों किस्म की विशेषताएँ

बायोस्टाड इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सरसों किस्में

बायोस्टाड इंडिया भारत में विभिन्न प्रकार की सरसों की बीजों का उत्पादन और बिक्री करते हैं। जो सरसों की अन्य किस्म की तुलना में अधिक उपज और तेल प्रतिशत देती हैं। नन्दी सरसों अपने आप में अच्छी किस्में है। बायोस्टाड इंडिया लिमिटेड की चार हाइब्रिड सरसों किस्में बाजार में उपलब्ध हैं, जो नन्दी के नाम से जानी जाती हैं। ये किस्में है–

न.किस्में
1 नंदी सरसों – 300
2 नंदी सरसों – 321
3 नंदी सरसों – 322
4 नंदी सरसों – 324
बायोस्टाड इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सरसों किस्में

नंदी सरसों – 300 सरसों किस्म की विशेषताएँ:

नंदी सरसों – 300 बायोस्टाड इंडिया लिमिटेड की हाइब्रिड काली सरसों की किस्म हैं। जो पकने में 135 से 145 दिन का समय लेती है। सरसों की इस किस्म में 40% तेल की मात्रा है। इस किस्म में जड़ से अधिक कल्ले निकलते हैं, और फली में दानो की संख्या अधिक है। इसके दाने मोटे और चमकदार होते है। यह किस्म सफ़ेद रतुआ के प्रति सहनशील है। इसका प्रति एकड़ 1kg बीज लगता है।

नंदी सरसों – 321 सरसों किस्म की विशेषताएँ:

यह भी बायोस्टाड इंडिया लिमिटेड की हाइब्रिड काली सरसों की किस्म हैं। जो पकने में 110 से 115 दिन का समय लेती है। इस किस्म को आप सभी प्रकार की मिटटी में लगा सकते है। यह सरसों किस्म कम पानी में भी अच्छी पैदावार निकल के देती है। इसमें तेल प्रतिशत भी अधिक होता है। यह सरसो किस्म 9 से 11 क्वांटल प्रति एकड़ पैदावार आसानी से दे देती है। इसका प्रति एकड़ 1kg बीज लगता है।

नंदी सरसों – 322 सरसों किस्म की विशेषताएँ:

यह किस्म बायोस्टाड इंडिया लिमिटेड की हाइब्रिड काली सरसों की किस्म हैं। जो पकने में माध्यम समय लेती है। यह किस्म 120 दिन से 130 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। इस किस्म में जड़ से ही अधिक कल्ले निकलते है। इस किस्म के दाने मोटे और चकमदार होते है। यह किस्म सभी प्रकार की मिट्टी में अच्छा प्रदर्शन करती है। इसका प्रति एकड़ 1kg बीज लगता है।

नंदी सरसों – 324 सरसों किस्म की विशेषताएँ:

नंदी सरसों-324 किस्म पकने में 130 से 140 दिन का समय लेती है। यह भी एक बायोस्टाड इंडिया लिमिटेड की हाइब्रिड काली सरसों की किस्म हैं। इसके मोटे दाने होते है। इस किस्म में 42% तेल की मात्रा होती है। यह किस्म 10 से 12 क्वांटल प्रति एकड़ पैदावार देती है। इसका प्रति एकड़ 1kg बीज लगता है।

नोट- सरसों की बजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

FAQ.

Q. जल्दी पकने वाली सरसों का बीज कौन सा है?
Ans. काली सरसो की जल्दी पकने वाली सरसों के लिए (कम समय में पकने वाली काली सरसों की हाइबर्ड किस्में) लिंक पर क्लिक करें।
Q. सरसों की ज्यादा पैदावार के लिए क्या करें?
Ans. सरसों की अधिक पैदावार के लिए उसमे सही समय पर सही खाद डालना पड़ेगा। सरसों की बिजाई में करें इन खादों का प्रयोग

ये भी पढ़ें –सरसों की फसल में अधिक फुटाव बढ़ाने के लिए पहले पानी पर डालें ये खाद

राशि-1604 हाइब्रिड काली सरसों किस्म की विशेषताएं

एडवांटा सीड्स की हाइब्रिड सरसों की ADV–427 की विशेषताएं जानें

अधिक पैदावार लेने के लिए एक्सेना एग्रिसाइंस की इस सरसों किस्म की बिजाई करें

सरसों वाले किसान सावधान:समय पर करें इस रोग की रोकथाम नहीं तो नष्ट हो सकती है आपकी सरसों की फसल

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment