ADV-759 मक्का किस्म की विशेषताएं:- किसान साथियों नमस्कार, मक्का की बिजाई रबी और खरीफ दोनों सीजन में की जाती है। एडवांटा सीड्स जो की यूपीएल कंपनी का एक ब्रांड है। यह किसानों के लिए मक्का, धान, ज्वार, बाजरा, सरसों और अन्य पशुओं के चारे वाली अनेक फसलों के बीज उपलब्ध कराता है। ऐसी ही एडवांटा सीड्स की एक मक्का किस्म है। जो किसानों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है। यह किस्म ADV-759 के नाम से जानी जाती है। इस आर्टिकल में आपको ADV-759 मक्का किस्म की पकाने का समय, औसत पैदावार और विशेषता के बारे में सम्पूर्ण जानकरी मिलेगी।
पुरे देश में अच्छी पैदावार के लिए जानी जाती है मक्का की यह हाइब्रिड किस्म
ADV-759 मक्का किस्म की विशेषताएं
ADV-759 मक्का किस्म भारी जमीन और संचित क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी किस्म है। इस किस्म की बिजाई खरीफ और रबी दोनों सीजन में कर सकते है। लेकिन यह मुख्य तौर पर खरीफ के लिए ज्यादा अच्छी रहती है। इस किस्म का भुट्टा दानों से पूरा भरा होता है। इसमें दोनों का प्रतिशत भी अन्य किस्म के मुकाबले अधिक होता है। इसके पौधे पर एक समान भुट्टे निकलते हैं। इसके दाने लंबे और रंग नारंगी होता है।
ADV-759 मक्का किस्म का पकाने का समय
मक्का की यह किस्म खरीफ के मौसम में 115 से 120 दिन में पक जाती है, और रबी के मौसम में 135 से 140 दिन में पैक कर तैयार होती है।
ADV-759 मक्का किस्म की औसत पैदावार
मक्का की इस किस्म की औसत पैदावार 30 से लेकर 45 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है। खरीफ के मौसम में यह 30 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ पैदावार देती है। और रबी के सीजन में यह 40 से 45 क्विंटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। खरीफ के मौसम में मक्का की पैदावार कम निकलती है।
नोट-किसान साथी बजाई करते समय बीज उपचार फफूंदी नाशक और कीटनाशक से अवश्य कर लें।
आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!
ये भी पढ़ें- मक्का की इस किस्म से होगा तगड़ा मुनाफा:अधिक पैदावार, कम समय में पकने वाली किस्म
पायनियर सीड्स की सबसे अच्छी हाइब्रिड मक्का किस्म
मक्का की वैज्ञानिक खेती:अधिक पैदावार के लिए कब बुवाई करें, क्या खाद डालें, संपूर्ण जाने
बंपर पैदावार के लिए कठोर, मोटे और चमकदार दाने वाली इस गेहूं किस्म की करें बजाई
Edward Mecca PAC 741 Mein Kisan bahut Luta ab Nahin Karega Kisan nakali Bij Mila Sabko