मार्च अप्रैल में बिजाई की जाने वाली पांच मुख्य फसलें:कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली खेती:Five main crops to be sown in March-April

By Kheti jankari

Published on:

मार्च अप्रैल में बिजाई की जाने वाली पांच मुख्य फसलें

किसान साथियों नमस्कार, मार्च अप्रैल में अधिकतर किसानों के सामने यह समस्या रहती है। कि वह कौन सी परंपरागत फसलों की बिजाई करें। क्योंकि इस समय सरसों और आलू की फसल काटने के बाद खेत खाली हो जाते हैं। और किसानों को धान लगाने तक खाली पड़े रहते है। इसलिए अक्सर यह समस्या रहती है, कि वह कौन सी फसल की बिजाई करें। आज मैं आपको मार्च अप्रैल में बिजाई की जाने वाली पांच ऐसी फसलों के बारे में बताऊंगा। जिनकी बजाई करके आप कम समय मे अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

मूंग की 5 टॉप किस्में:गर्मी में बिजाई के लिए सबसे अच्छी मूंग किस्में

मार्च अप्रैल में बिजाई की जाने वाली पांच मुख्य फसलें

मार्च अप्रैल में सब्जी की तो काफी सारी फसलों की बिजाई की जा सकती है। लेकिन मैं आपको ऐसी चार परंपरागत फसलों के बारे में जानकारी दूंगा। जिनको आप एक बार में ही कटाई कर सकते हैं, और आपको कम समय में अधिक मुनाफा होगा। सब्जी वाली फसलों में हर रोज मंडी में जाने का किसान झंझट नहीं करना चाहता। इसलिए आप नीचे बताई गई इन फसलों में से किसी फसल की बिजाई कर सकते हैं।

मूंग की फसल

मूंग की फसल मार्च अप्रैल में बिजाई की जाने वाली एक मुख्य फसल है। यह 60 से 70 दिन में पैक कर तैयार हो जाती है। मूंग का रेट कभी नीचे नहीं रहता। मूंग का 6000रु से 7000रु प्रति क्वांटल तक आसानी से बिक जाती है। मूंग में आपको अधिक मात्रा में खादों को भी डालने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मूंग की मुख्य किस्मों में स्टार-444, एमएच-1142, SVM-88, बंसी गोल्ड आदि की बिजाई आप इस समय कर सकते हैं।

उड़द की फसल

उड़द की भी काफी सारी ऐसी किस्में आती है। जो 60 से 70 दिन में पैक कर तैयार हो जाती हैं। उड़द की फसल से किसान काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मार्च अप्रैल में आप उड़द की फसल की बिजाई भी कर सकते है। उड़द की फसल में मुख्य रूप से सुंडी कीटों का अटैक ज्यादा देखने को मिलता है। लेकिन उसके उसको कीटनाशक दवाइयां से आसानी से कंट्रोल किया जाता है। उड़द की मुख्य किस्मों में आजाद उड़द-2, शेखर-2, आईपीयू 2-43, सुजाता, नरेन्द्र उड़द-1, आजाद उड़द-1, उत्तरा आती है।

मक्का की फसल

मक्का की फसल 90 से 110 दिन में पैक कर तैयार हो जाती है। यह भी आपको काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। लेकिन मक्का के लिए उचित मात्रा में खादों और पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। एक अच्छी मिट्टी में ही मक्का अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। मक्का की मुख्य किस्मों की बात करें। तो आप P-1899, डिकाल्ब-9208, ADV-759, NK-30 प्लस आदि किस्मों की बिजाई इस समय कर सकते हैं।

कपास की फसल

इस समय आप कपास की बिजाई भी कर सकते हैं। यह कपास की बिजाई करने का सही समय है। आप 15 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक कपास की बिजाई कर सकते हैं। कपास की फसल भी 150 से 200 दिन में पककर तैयार हो जाती है। और आपको काफी अच्छी मुनाफा देखने को मिलता है। कपास का बाजार भाव 9000रु से 12000रु क्वांटल तक आसानी से मिल जाता है। कपास की मुख्य देसी किस्मों में KR-121, HD-432, HD-123, HD-324 आदि किस्में आती है।

गन्ने की फसल

मार्च अप्रैल में गन्ने की बिजाई भी कर सकते हैं। यह गन्ने बजाई के लिए सबसे उपयुक्त समय है। गन्ना एक अधिक समय में पकने वाली फसल है। जो 10 से 12 महीने में पककर तैयार हो जाती है। लेकिन गन्ने से आपको मुनाफा भी अधिक देखने को मिलता है। गन्ने की आपको ऐसी किस्म का चयन करना पड़ता है। जो रोगों के प्रति सहनशील हैं, और आपको अच्छी पैदावार निकाल कर दें। गन्ने की कुछ मुख्य अगेती किस्मों में COLK-15201, COPB-95, CO–11015, CO–13235, CO-15023 आदि आती है।

अगर आप ऊपर दी गई जानकारी से संतुष्ट है। तो कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। ताकि किसान इससे लाभ ले सके। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- मक्का की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में

गन्ने की टॉप 10 किस्में

देसी कपास की टॉप 5 किस्में:गुलाबी सुंडी के प्रति सहनशील, अधिक पैदावार

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment