मक्का में खरपतवार नाशकों का प्रयोग करते समय ध्यान रखने योग्य मुख्य बातें:Main precautions while using herbicides in maize

By Kheti jankari

Published on:

मक्का में खरपतवार नाशकों का प्रयोग करते समय ध्यान रखने योग्य मुख्य बातें

मक्का में खरपतवार नाशकों का प्रयोग करते समय ध्यान रखने योग्य मुख्य बातें:- मक्का की शुरुआती बढ़वार लेट होने के कारण मक्का में खरपतवारों की समस्या ज्यादा देखी जाती है। खरपतवार मक्का उगने से पहले ही उग जाते हैं, और काफी ज्यादा नुकसान करते हैं। मक्का की फसल में सकरी पत्ती, चौड़ी पट्टी और मोथा कुल के घास पाए जाते हैं। मक्का में खरपतवार नियंत्रण करने का सबसे अच्छा तरीका वैसे तो निराई-गुड़ाई है। लेकिन मजदूर की समस्या या लेबर महंगी होने की वजह से किसान निराई-गुड़ाई नहीं कर पाते और वह खरपतवार नाशक दवाइयां का इस्तेमाल करना ही सही समझते हैं। ताकि मक्के से खरपतवारों को नष्ट किया जा सके। मक्का में खरपतवार नाशकों का प्रयोग करते समय हमें कुछ सावधानियां रखनी पड़ती हैं। जिससे हमारी मक्का की फसल को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो और खरपतवार आसानी से नष्ट हो जाए।

मक्का में खरपतवार नियंत्रण की सबसे बेस्ट दवाइयां

मक्का में खरपतवार नाशकों का प्रयोग करते समय मुख्य सावधानियां

मक्का में खरपतवार नाशकों का प्रयोग करते समय आपको कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जिससे खरपतवारों को 100 प्रतिशत कंट्रोल किया जा सके और आपकी मक्का की फसल को किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो।

  • मक्का की फसल में 20 से 25 दिन पर ही खरपतवार नाशकों का प्रयोग करें।
  • खरपतवार नाशकों का प्रयोग करते समय खेत में पर्याप्त नमी होनी आवश्यक है।
  • खरपतवार नाशकों की पर्याप्त मात्रा का ही प्रयोग करें। जितनी मात्रा कंपनी द्वारा बताया जाती है।
  • खरपतवार नाशक अच्छी और ब्रांडेड कंपनी का ही प्रयोग करें।
  • खरपतवार नाशकों का समय पर प्रयोग करें। जब आपके खरपतवार दो से तीन पत्ती के हो यह स्प्रे करने का सबसे सही समय होता है। आप अधिक छोटे अधिक बड़े खरपतवार पर स्प्रे ना करें।
  • अगर आपके खेत में खरपतवार चार से पांच पत्ती के हैं। तो आप निराई गुड़ाई द्वारा ही उनको निकलवाए।
  • अगर आप दो खरपतवार नाशकों का प्रयोग करना है। तो उनको अलग-अलग प्रयोग करें।
  • पानी की पर्याप्त मात्रा लें। 200 से 250 लीटर पानी का इस्तेमाल करें।
  • अगर आप दो दवाइयां को आपस में मिलना चाहते हैं। तो दवाई कंपनी के सहायक से संपर्क करके ही मिलाएं।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- मक्का में पहला दमदार स्प्रे, कब करें:सभी रोगों का समाधान

मक्का की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में

मक्का में खरपतवार नियंत्रण करने का सही तरीका:मक्का में खरपतवार के नुक्सान से कैसे बचें

मक्का में बिजाई के समय ताकतवर खाद कांबिनेशन:100 क्विंटल पैदावार का तरीका

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment