पायनियर सीड्स की सबसे अच्छी हाइब्रिड मक्का किस्म:top variety of maize

By Kheti jankari

Updated on:

पायनियर सीड्स की सबसे अच्छी हाइब्रिड मक्का किस्म

पायनियर सीड्स की सबसे अच्छी हाइब्रिड मक्का किस्म:- किसान साथियों नमस्कार, पायनियर सीड्स किसानों के लिए अनेक तरह के बीजों का निर्माण करती है। यह मक्का, धान, सरसों या अन्य सभी प्रकार की फसलों के बीज बनती है। पायनियर सीड्स मक्का के कई तरह के बीजों का निर्माण करती है। इसका एक हाइब्रिड बीज बहुत ज्यादा प्रचलित है। यह किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देता है। यह किस्म पी-1899 के नाम से किसानों के बीच प्रसिद्ध है। इस मक्का किस्म की विशेषताएं औसत पैदावार और पकने का समय जानने के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

मक्का की वैज्ञानिक खेती:अधिक पैदावार के लिए कब बुवाई करें, क्या खाद डालें, संपूर्ण जाने

पी-1899 मक्का किस्म की विशेषताएं

पी-1899 पायनियर सीड्स की एक हाइब्रिड मक्का किस्म है। यह किस्म किसानों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इस किस्म एक पौधे में दो भुट्टे आसानी से बन जाते हैं। और भुट्टा पूरा दोनों से भरा हुआ होता है। मक्के की इस किस्म का ताना काफी मजबूत होता है, और यह गिरने के प्रति सहनशील होती है। मक्के की यह किस्म अधिक तापमान सहन करने की भी क्षमता रखती है।

पी-1899 मक्का किस्म का पकाने का समय

मक्का की यह किस्म पकने में 90 से 100 दिन का समय लेती है।

पी-1899 मक्का किस्म की औसत पैदावार

मक्का की यह किस्म 40 से 45 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। लेकिन अच्छी मात्रा में ऑर्गेनिक खादों और रासायनिक खादों का प्रयोग करके आप इसे 50 क्वांटल तक भी अधिक पैदावार ले सकते हैं।

पी-1899 मक्का किस्म का बीज मात्रा

मक्का की इस किस्म की 7 से 8 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है।

पी-1899 मक्का किस्म का बजाई समय

मक्के की इस किस्म की बिजाई आप वसन्त/जायद में कर सकते हैं। मार्च, अप्रैल के बीच किसानों को सबसे अच्छी पैदावार निकालकर देती है।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बिजाई के लिए बेस्ट है मूंग की यह किस्म

आलू में झुलसा रोग की आने से पहले ही करें पहचान आपनाएँ ये आसान तरीका

गेहूं में बुवाई के समय पोटाश नहीं डाला:तो क्या करें:इस समय स्प्रे करें ये मिटटी में डालें

गेहूं की बाली में दानों की संख्या और दानों का वजन बढ़ाने के लिए करें ये स्प्रे:खर्च मात्र 150रु

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment