CO-86032 गन्ना किस्म की विशेषताएं:Average yield of CO-86032 sugarcane variety

By Kheti jankari

Published On:

Follow Us
CO-86032 गन्ना किस्म की विशेषताएं

किसान साथियों नमस्कार, गन्ना एक अधिक समय में पकने वाली फसल है। इसके अधिक समय पकने के कारण इसमें पानी की भी अधिक आवश्यकता होती है। गन्ने की बिजाई लगभग पूरे भारत में की जाती है। अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग गन्ना किस्मों को तैयार किया जाता है। लेकिन कुछ-किस्में पूरे भारत में काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। अगर कोई किस्म रेताली भूमि या कम पानी के लिए तैयार की गई है। तो वह रेताली भूमि और कम पानी की में किसी भी राज्य में लगाकर आप उससे अच्छी पैदावार ले सकते हैं। आज मैं आपको ऐसी ही एक गन्ना किस्म के बारे में बताऊंगा। जिसको आप कम खाद, पानी में तैयार करके काफी अच्छी पैदावार ले सकते हैं। इस गन्ना किस्मों पर किसानों का खर्च भी काफी कम आता है। और यह काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। यह गन्ना किस्म महाराष्ट्र की किस्म है। जिसकी बजाई आप लगभग पूरे भारत में कर सकते हैं। गन्ने की यह किस्म CO-86032 के नाम से जानी जाती है। इस गन्ना किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़े।

गन्ने की उपज बढ़ाने का मूल मंत्र:गन्ना वैज्ञानिकों ने पौधा गन्ना और पैड़ी गन्ना के लिए बताया ये तरीका

CO-86032 गन्ना किस्म की विशेषताएं

CO-86032 गन्ना किस्म महाराष्ट्र की एक गन्ना किस्म है। महाराष्ट्र में यह किस्म गन्ने के राजा के नाम से भी जानी जाती है। इस गन्ना किस्म co-62198(नर) और coc-671(मादा) को आपस में मिलाकर बनाया गया है। इस किस्म का गन्ना काफी ठोस होता है। इसके एक गन्ने का वजन 2.5 से 3 किलोग्राम तक रहता है। इस किस्म का फुटाव भी काफी अच्छा रहता है। गन्ने की इस किस्म में रेड रोड, पोका बोइंग व टॉप बोरोर जैसे रोग देखने को नहीं मिलते। इस गन्ना में गिरने की समस्या रहती है। क्योंकि इसकी लंबाई काफी अधिक हो जाती है। इस किस्म में शर्करा की मात्रा भी काफी अधिक पाई जाती है। इसलिए जूस या शक्कर बनाने वाले किसानों के लिए यह काफी अच्छी रहती है।

CO-86032 गन्ना किस्म की पहचान

इस गन्ना किस्म की पहचान की बात करें, तो इस गन्ना किस्म की मोटाई काफी अच्छी होती है, और इसकी पोरी भी काफी लंबी होती है। इस जानने का रंग लाल बैंगनी होता है। इसके अगोले पर किसी प्रकार के कोई कांटे नहीं देखे जाते और इसके पत्ते भी काफी चौड़े और मुलायम होते हैं। पूर्ण रूप से पकने पर इस किस्म दरारें आ जाती हैं।

CO-86032 गन्ना किस्म का बिजाई क्षेत्र

यह गन्ना किस्म गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में तो काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है। लेकिन इस गन्ना किस्म को आप उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी बजाई कर सकते हैं। लेकिन इन क्षेत्रों में यह गन्ना किस्म मिल द्वारा स्वीकृत नहीं है। इस गन्ना किस्म को आपको बाजार में ही बेचना पड़ेगा।

CO-86032 गन्ना किस्म की औसत पैदावार

इस किस्म की पैदावार की बात करें। तो इस किस्म पैदावार आपके क्षेत्र पर निर्भर करती है, कि आप कौन-से क्षेत्र में इसकी बिजाई करते हैं। लेकिन यह कम खाद और कम पानी में तैयार होती है। इसलिए इसका खर्च भी किसानों को काफी कम देखने को मिलता है। जिससे यह किस्म एक अच्छा मुनाफा कमा कर देती है।

नोट-किसान साथी गन्ने की बिजाई करते समय कृपया नजदीकी गन्ना मिल से संपर्क कर ले।

आपको मेरे द्वारा दी की जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- करनाल गन्ना अनुसंधान द्वारा बनाई गई गन्ना किस्म CO-15023 के बारे में जाने

गन्ने की नई किस्म Co-13235 की विशेषताएं:रोग रहित गन्ना किस्म

एसएनके-13374 गन्ना किस्म की विशेषताएं

गन्ना बिजाई में दीमक के लिए सबसे दमदार कीटनाशक:लम्बे समय तक दीमक की रोकथाम

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

Leave a Comment