एसएनके-13374 गन्ना किस्म की विशेषताएं:Sugarcane variety characteristics

By Kheti jankari

Updated on:

महाराष्ट्र की गन्ना किस्म

किसान साथियों नमस्कार, महाराष्ट्र भारत में गन्ना उत्पादन के लिए जाना जाता है, और महाराष्ट्र भारत में सबसे अधिक गन्ना उत्पादन करता है। महाराष्ट्र की गन्ना किस्म की हरियाणा, पंजाब और यूपी में काफी ज्यादा डिमांड देखी जा रही है। महाराष्ट्र की किस्में इन राज्यों में काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही हैं। महाराष्ट्र में वैसे तो एक से बढ़कर एक गन्ना किस्में है। जो अपनी लंबाई और मोटाई के लिए जानी जाती हैं। लेकिन आज मैं आपको एसएनके-13374 गन्ना किस्म के बारे में बताऊंगा। इस गन्ना किस्म की विशेषताएं, बिजाई समय और पहचान संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

गन्ने को स्वस्थ रखने का तरीका:अधिक पैदावार, रोगों से छुटकारा पाएं

एसएनके-13374 गन्ना किस्म की विशेषताएं

एसएनके-13374 गन्ना किस्म की महाराष्ट्र के गन्ना किस्म है। इस गन्ना किस्म के एक समान गन्ने बनते हैं। एक गन्ने का वजन 6 से 7 किलो के लगभग रहता है। इस गन्ना किस्म की जड़ काफी मजबूत होती है, और यह गिरने के प्रति सहनशील है। इस गन्ने की जड़े गहराई में होने के कारण इसकी पैडी भी 4 से 5 साल तक आसानी से चल जाती है। पैड़ी में कल्लों का फुटाव काफी अच्छा होता है। इसका गन्ना ठोस होने की वजह से इसमें किसी प्रकार का कोई कीट या फंगस रोग नहीं लगते।

एसएनके-13374 गन्ना किस्म की पहचान

इस गन्ना किस्म की आंख गोल होती है। इसकी आंख ना ज्यादा उबारी हुई और ना चपटी होती है। इसके गन्ने के रंग की बात करें, तो इसका गन्ना हल्का बैंगनी और हरे रंग का होता है। इसकी पत्तियां आखरी तक हरी रहती हैं।

एसएनके-13374 गन्ना किस्म बिजाई

एसएनके-13374 गन्ना किस्म की बिजाई आप सभी क्षेत्रों में कर सकते हैं। इसकी बिजाई आप किसी भी समय कर सकते हैं। इस किस्म की बिजाई आप जून जुलाई में भी कर सकते हैं। तब भी यह आपको अच्छी पैदावार निकालकर देती है। इसका गन्ना बहुत जल्दी अच्छी मोटाई ले लेता है। वैसे यह महाराष्ट्र की गन्ना किस्म है, लेकिन यूपी और हरियाणा, पंजाब के किसान भी इसकी बिजाई कर रहे हैं, और अच्छी पैदावार ले रहे हैं।

नोट-किसान साथी बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदी नाशकों और कीट नाशकों से अवश्य करें।

अगर उत्तर भारत के किसी किसान इस गन्ना किस्म बिजाई की है। तो वह कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। उनको इसकी कैसी पैदावार मिली। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया हमें बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें-पैड़ी गन्ने में पहला मुख्या खाद:अधिक कल्लों और मजबूत गन्ने के लिए मुख्या खाद

किसानों को मालामाल करने वाली गन्ना किस्म:मार्च, अप्रैल में बिजाई के लिए उपयुक्त

COS-17231 गन्ना किस्म की विशेषताएं

गन्ने की टॉप 10 किस्में

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment