किसान साथियों नमस्कार।, गन्ने का उत्पादन लगभग पूरे भारत में किया जाता है। गन्ने से चीनी का निर्माण होता है। जिसका प्रयोग मिठाई।, केक, पेस्ट्री और चाय से लेकर दुनिया भर के लगभग हर मोठे खाद्य पदार्थ में प्रयोग किया जाता है। शाहजहांपुर गन्ना शोध संस्थान
(उत्तरप्रदेश) ने गन्ने की एक ऐसी किस्म को विकसित किया है। जिसमें चीनी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है, और इसका वजन भी काफी अच्छा रहता है। इस गन्ना किस्म को co-13452 के नाम से जाना जाता है। इस गन्ना किस्म की विशेषताएं, पहचान और औसत पैदावार के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
हल्की मिटटी और कम पानी वाली जमीन में करें इस गन्ना किस्म की बिजाई
CO-13452 गन्ना किस्म की विशेषताएं
गन्ना किस्म CO-13452 एक मध्यम देर से पकने वाली किस्म है। इसकी बिजाई आप मध्यम और लेट समय में कर सकते हैं। इस गन्ना किस्म में सर्करा की मात्रा 12.08 पाई गई है। इस गन्ना किस्म का अगोला काफी हरा रहता है। और इसकी पत्तियां चौड़ी होती है। इस गन्ना किस्म में पोका बोईंग और रेड रोड जैसे रोग देखने को नहीं मिलते। यह एक रोग रहित गन्ना किस्म है। इसमें कीट रोग भी बहुत कम लगते हैं। इस किस्म की लंबाई बहुत अधिक होती है। जिससे इसमें कम खर्चे में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। यह बहुत कम खाद और पानी में तैयार होने वाली किस्म है।
CO-13452 गन्ना किस्म की औसत पैदावार
इस गन्ना किस्म की औसत पैदावार की बात करें, तो 350 से 400 क्विंटल प्रति एकड़ की पैदावार आसानी से दे देती है। गन्ने की पैदावार आपके क्षेत्र और मिट्टी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। लेकिन यह एक अच्छी पैदावार देने वाली किस्म है।
CO-13452 गन्ना किस्म की पहचान
CO-13452 गन्ना किस्म की पहचान की बात करें। तो इसके गन्ने की लंबाई काफी होती है। इसका एक गन्ना 16 से 20 फीट तक हो जाता है। इसकी पोरी का रंग हल्का सफेद पीला होता है। इसकी पोरी मोटी और लम्बी होती है। इस किस्म के अगोले का रंग गहरा हरा होता है।
CO-13452 गन्ना किस्म का बिजाई क्षेत्र
इस किस्म की बिजाई आप किसी भी क्षेत्र में कर सकते हैं। लेकिन यह किस्म आप उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के किसानों के लिए बनाई गई है। जो यूपी के वैज्ञानिकों ने बनाई है।
नोट-किसान साथियों गन्ना बिजाई करते समय बीज उपचार कीटनाशक और फफुंदीनाशक से अवश्य करें।
आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!
ये भी पढ़ें-गन्ने की नई किस्म Co-13235 की विशेषताएं:रोग रहित गन्ना किस्म
दिसंबर के महीने में करें इन गेहूं किस्मों की बिजाई मिलेगी अधिक पैदावार
गन्ने की टॉप 10 किस्में:Top 10 varieties of sugarcane
गन्ना किस्म COLK–14201 की यह खूबियां शायद आपको नहीं पता होंगी