फसलों में उपयोग होने वाले टॉनिक|Tonic used in crops

By Kheti jankari

Updated on:

फसलों में उपयोग होने वाले टॉनिक:- किसान साथियों नमस्कार, किसानों के लिए फसल से अधिक उत्पादन और अधिक मुनाफा लेना एक महत्वपूर्ण मुद्दा होता है। जब हम फसल से अधिक उत्पादन लेने की बात करते हैं। तो किसान अपनी फसलों में अनेक प्रकार के टॉनिक का इस्तेमाल करते हैं–यह टॉनिक आप की फसल में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करना, पौधे की वृद्धि को बढ़ाना, रोगों से लड़ने की क्षमता, रंग और स्वाद को बेहतर बनाना आदि विभिन्न प्रकार के कार्य करते हैं। बाजार में आपको विभिन्न प्रकार के टॉनिक देखने को मिल जाएंगे यह टॉनिक अलग-अलग फसल में अलग-अलग प्रकार के कार्य करते हैं। टॉनिक को (PGR) प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर कहा जाता है।

गेहूं में बुवाई के समय पोटाश नहीं डाला:तो क्या करें:इस समय स्प्रे करें ये मिटटी में डालें

प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर (PGR) के प्रकार

प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर दो प्रकार के होते हैं। यानी पौधे को नियंत्रण करने वाले दो प्रकार के टॉनिक होते हैं।

  • प्लांट ग्रोथ प्रमोटर(plant grouth promotor)
  • प्लांट ग्रोथ इन्हिबिटर(plant grouth inhibitor)

लहसुन में कंद फटने की समस्या:कृषि जानकर ने बताया:एक स्प्रे में समाधान

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर(plant grouth promotor)

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फसल को बढ़ाने का कार्य करते हैं। यह फसल की लंबाई को बढ़ाने, फलों के साइज को बढ़ाने तथा फूलों को गिरने से रोकने के लिए प्रयोग किया जाता है। प्लांट ग्रोथ प्रमोटर के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं।

ह्यूमिक एसिड (humic acid)

ह्यूमिक एसिड सबसे बढ़िया प्रमोटर होता है इसको उपयोग आप कितना भी कर सकते हैं। यह आप के पौधे को स्वस्थ रखने और मिट्टी को अच्छा बनाने में सहायता करता है। यह आपकी फसल को हरा भरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सीवीड एक्सट्रैक्ट (seaweed extract)

सीवीड समुद्री शैवाल का रस होता है। इसमें कम धूप में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता होती है। क्योंकि यह शैवाल समुद्र के अंदर कम प्रकाश में पूरे विकसित होते हैं। इसलिए ठंड में इनका इस्तेमाल करना चाहिए। जब धूप कम हो सुबह या शाम के समय इनका प्रयोग करें। गर्मी में इनका प्रभाव अच्छा नहीं होता। इफको कंपनी की सागरिका और पाई की बायोविटा में सीविड होता है।

ऑक्सिन हार्मोन(auxin hormon)

ऑक्सिन हार्मोन का इस्तेमाल सभी फसलों पर कर सकते हैं।इसकी मात्रा 1ml/5लीटर पानी में लेनी है। इसको स्प्रे शाम के समय करना चाहिए। इसका इस्तेमाल आप अपनी फसलों पर बार-बार कर सकते हैं। दो सप्रे के बीच कम से कम 30 दिन का अंतर होना चाहिए। बायर कंपनी की प्लेनोफिक्स एक ऑक्सिन हारमोन है।

जिबर्लिक एसिड (gibberlic acid)

जिब्रेलिक एसिड में जिबर्लिन हार्मोन होता है। इसका आपको तरल रूप लेना चाहिए। क्योंकि दानेदार रूप में इसे घोलने के लिए एल्कोहल का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिब्रेलिक एसिड आपके तने की लंबाई, बीजों के जमाव और बड़वार को बढ़ाने में मन करता है। इसका उपयोग 2ml/लीटर करना चाहिए।

बाजार में आपको ह्यूमिक एसिड, सीवीड, अमीनो एसिड, फॉल्विक एसिड का मिश्रण देखने को मिलते हैं। इस तरह के उत्पाद आपकी फसलों पर काफी अच्छा प्रभाव करते हैं।
जैसे–मल्टीप्लेक्स का जीवरस, धानुका का धनंजय गोल्ड और कोरोमंडल का फैंटास्टिक प्लस इत्यादि।
इन सबकी मात्रा 1ml से 2ml प्रति लीटर तक लेनी होती है।
इनका इस्तेमाल पौधे को तनाव से बाहर निकालने के लिए किया जाता है। वह तनाव जो धूप सूखे बीमारी ज्यादा पानी या खरपतवार नाशक के कारण हुआ हो। किसी भी कारण से अगर पौधे में कोई तनाव आता है। तो आप इन सभी में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

साइटोकेनिन हार्मोन( cytokanin hormon)

यह बाजार में 6बीए और बी16 के नाम से जाना जाता है इसके साथ आपको सॉल्वेंट का इस्तेमाल भी अवश्य करना पड़ता है। क्योंकि यह दवाई अकेले पानी में नहीं घुलती इसके साथ पोटैशियम क्लोराइड सॉल्वेंट का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसका मुख्य उपयोग सजावट वाले पौधों, ज्यादा फूल लाने के लिए, झाड़ीनुमा वृद्धि को बढ़ाने के लिए और फलों के आकार को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। पौधे की वनस्पति विधि के दौरान अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको फसल पर इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।

प्लांट ग्रोथ इन्हिबिटर(Plant growth inhibitor)

प्लांट ग्रोथ इन्हिबिटर पौधे में होने वाली अनियमित वृद्धि रोकने का काम करते है। जब आपकी फसल अधिक लंबाई लेने लगती है और आप उसे रोकना चाहते हो तो आप प्लांट ग्रोथ इन्हिबिटर प्रयोग कर सकते है। प्लांट ग्रोथ इन्हिबिटर के अंदर आने वाले कुछ दवाओं के नाम नीचे दिए गए है।

इथीफोन (ethiphone)

यह एक तरह से इथाईलीन हार्मोन होता है। इथिफोन में एक विशेष क्वालिटी होती है। यह पौधों में मादा फूलों की संख्या को बढ़ाता है। जिससे फलों की संख्या बढ़ जाती है। फसलों में आप इथीफोन 39%sl ka इस्तेमाल कर सकते है। इसकी 0.5ml/लीटर प्रयोग करना चाहिए।

एंटी जिबर्लिन (Anti Gibberline)

एंटी जिबर्लिन हार्मोन में मुख्या रूप से
1.लिहोसिन(BASF)-chlormequat chloride
2.चमत्कार(GHARDA)–Mepiquat Chloride
3.काल्टर(SYNGENTA)–Paclobutrazole 23%
4.टाबोली(SUMITUMO)–Paclobutrazole 40%

यह सभी दवाइयां सीधे लंबाई को रोकती हैं। और एक फफूंदी नाशक के तौर पर कार्य करती हैं। कंद वाली फसलों में कंद के आकार को बढ़ाने, फूलों और फलों की संख्या को भी बढ़ाने में यह मदद करती हैं। इनका मुख्य काम अनचाही वृद्धि को रोकने के लिए किया जाता है। और इसकी मात्रा अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग दी जाती है।

FAQ

1.फसल के लिए सबसे अच्छा टॉनिक कौन सा है?
Ans. ह्यूमिक एसिड फसलों के लिए सबसे अच्छा टॉनिक है।
2.जमीन के लिए कौन सी खाद अच्छी होती है?
Ans. गोबर की गली–सड़ी जमीन के लिए सबसे अच्छी रहती है। इससे जमीन को सभी प्रकार के तत्व मिल जाते है।

ये भी पढ़ें– धान में लगने वाली मुख्य बीमारियां की पहचान और उनकी रोकथाम

पौधे में पोषक तत्वों का महत्व और कार्य

गन्ने में अधिक फुटाव, लंबाई और मोटाई के लिए संपूर्ण खाद

ढांचे की खेती (हरी खाद की खेती कैसे की)|ढांचे के लिए सरकार द्वारा बीज अनुदान

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

1 thought on “फसलों में उपयोग होने वाले टॉनिक|Tonic used in crops”

Leave a Comment