आईपीएम 410-3 (शिखा) मूंग किस्म की विशेषताएं:Best variety of Moong

By Kheti jankari

Published On:

Follow Us
भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान द्वारा तैयार की गई मूंग की सबसे अच्छी किस्म

आईपीएम 410-3 (शिखा) मूंग किस्म की विशेषताएं:- मूंग की खेती लगभग पूरे भारत में की जाती है। लेकिन मूंग की खेती के लिए काली मिट्टी, दोमट मिट्टी और हलकी मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है। इसलिए मूंग की बिजाई मध्य भारत में सबसे अधिक की जाती है। मूंग की बिजाई जायद और खरीफ के मौसम में कर सकते हैं।मूंग एक दाल वर्गीय फसल है। जिसको आप कम समय में तैयार कर सकते हैं। यह आपको अच्छा मुनाफा कमा कर दे सकती है। आज मैं आपको मूंग की एक ऐसी किस्म के बारे में बताऊंगा। जो भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर द्वारा बनाई गई है। यह किस्म शिखा के नाम से प्रसिद्ध है। यह आईपीएम 410-3 के नाम से भी जानी जाती है। इस मूंग किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

चमकदार और मोटे दाने वाली श्रीराम सीड्स की इस मूंग किस्म की करें बजाई:मिलेगी अधिक पैदावार

आईपीएम 410-3 (शिखा) मूंग किस्म की विशेषताएं

मूंग की यह किस्म भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर द्वारा वर्ष 2016 में बनाई गई थी। इस किस्म में पीला मोजैक वायरस, लीफ सपोर्ट और पाउडरी मिल्डयु रोगों के प्रति सहनशील है। इस किस्म की बिजाई आप किसी भी प्रकार की मिट्टी में कर सकते हैं। इसके दाने का रंग गहरा हरा होता है। इसकी बाली लंबी होती है। यह किस्म गर्मी के और बरसात के मौसम दोनों की बिजाई के लिए उपयुक्त है।

आईपीएम 410-3 (शिखा) मूंग किस्म का पकाने का समय

मूंग की यह किस्म गर्मी के मौसम में पकने में 60 से 65 दिन का समय लेती है, और बरसात के मौसम में पकने में 70 से 75 दिन का समय लेती है।

आईपीएम 410-3 (शिखा) मूंग किस्म की औसत पैदावार

मूंग की इस किस्म की औसत पैदावार 8 से 9 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है। इस मूंग किस्म से आप 12 क्वांटल तक अधिक पैदावार भी ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको इसमें स्पेशल खातों और स्प्रे का प्रयोग करना पड़ेगा।

आईपीएम 410-3 (शिखा) मूंग किस्म की बीज मात्रा

मूंग की इस किस्म का 8 से 10 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। लेकिन गर्मी के मौसम में आप एक से दो किलोग्राम बीज अधिक ही प्रयोग करें।

आईपीएम 410-3 (शिखा) मूंग किस्म का बजाई क्षेत्र

मूंग की इस किस्म की बिजाई आप मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान आदि राज्यों में मुख्य रूप से कर सकते हैं।

अगर आपने इस मूंग किस्म की पहले बिजाई की है, तो कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। आपको मेरा एक कैसा लगा कृपा हमें जरूर बताएं और इसे आगे अन्य दूसरे किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- HAU द्वारा तैयार की गई मूंग की सबसे जबरदस्त किस्म:पीलिया रोग बिलकुल नहीं

50 दिन में तैयार होने वाली मूंग की टॉप किस्म

किसानों के बीच मशहूर है मूंग की यह किस्म

मूंग की उन्नत खेती:बजाई समय, बीज मात्रा सम्पूर्ण

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

3 thoughts on “आईपीएम 410-3 (शिखा) मूंग किस्म की विशेषताएं:Best variety of Moong”

  1. IPM 410-3 शिखा मूंग का बीज कहां पर मिलेगा ?

    Reply

Leave a Comment