स्टार-444 मूंग किस्म की विशेषताएं:best variety of moong

By Kheti jankari

Updated on:

किसानों के बीच मशहूर है मूंग की यह किस्म

स्टार-444 मूंग किस्म की विशेषताएं:- मुंग एक दलहनी फसल है। जिसका प्रयोग दाल के रूप में खाने के लिए किया जाता है। मूंग की दाल भारत के लगभग सभी हिस्सों में खाई जाती है। मूंग की बिजाई मुख्य तौर पर मार्च और अप्रैल में की जाती है। जब तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस का हो। तब मूंग की बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त समय रहता है। मूंग की बाजार में बहुत सारी किस्में देखने को मिलती है। लेकिन स्टार एग्रीकल्चर की स्टार-444 मुंग किस्म किसानों को पिछले कई वर्षों से काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है। इस मुंग किस्म के पकाने का समय और इसकी विशेषताओं के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

मूंग की उन्नत खेती:बजाई समय, बीज मात्रा सम्पूर्ण

स्टार-444 मूंग किस्म की विशेषताएं

स्टार-444 स्टार एग्री सीड्स की एक हाइब्रिड मूंग किस्म है। इस किस्म की बिजाई आप पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में कर सकते हैं। मूंग की इसकी किस्म अन्य किस्मों के मुकाबले अधिक फुटाव होता है। इसमें 4 से 5 कल्ले निकलते हैं। एक कल्ले में 7 से 8 गुच्छे आसानी से निकल आते हैं। इसके एक गुच्छे में 5 से 6 फलियां निकलती है। और एक फली में 10 से 12 दाने पाए जाते हैं। मूंग की ये किस्म येलो मोजैक रोग के प्रति सहनशील है।

स्टार-444 मूंग किस्म का पकाने का समय

मूंग की यह किस्म पकाने में लगभग 60 से 65 दिन का समय लेती है। अलग-अलग राज्यों में पकाने का समय 5 से 10 दिन ऊपर नीचे हो सकता है।

स्टार-444 मूंग की औसत पैदावार

मूंग की इस किस्म की औसत पैदावार 6 से 8 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है। लेकिन अगर आप इसमें सही समय पर सही खादों और न्यूट्रिशन का प्रयोग करते हैं। तो आप इसे 10 क्वांटल तक अधिक पैदावार भी ले सकते हैं।

स्टार-444 मूंग की बीज मात्रा

मूंग की इस किस्म का प्रति एकड़ 6 से 8 किलोग्राम बीज प्रयोग किया जाता है। आप अपने क्षेत्र के हिसाब से बीज में ऊपर नीचे कर सकते हैं।

किसान साथियों अगर आपने इस मूंग किस्म की बिजाई पिछले वर्ष की है। आपको इसकी पैदावार कैसी मिली। कृपा कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं और इसे अन्य दूसरे किसानों तक भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें – सूरजमुखी की खेती करने का वैज्ञानिक तरीका:बिजाई समय,बीज मात्रा

सरसों वाले किसान सावधान:तेजी से फ़ैल रहा है ये रोग, समय पर करें रोकथाम,पहचान, रोकथाम का तरीका सम्पूर्ण जानें

गेहूं में गुड़ के साथ डालें ये शानदार चीज:कल्लों की फुटाव और बढ़वार का बेस्ट तरीका

चने में जड़ गलन समस्या(2024):किसानों के अनुभव, ये कुछ बातें आपको कोई नहीं बताएगा

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment