धान में उगे हुए खरपतवारों को कैसे नियंत्रण करें|How to control weeds in paddy

By Kheti jankari

Updated on:

धान में उगे हुए खरपतवारों को कैसे नियंत्रण करें:– नमस्कार साथियों, धान में उगे हुए खरपतवारओं को मारना किसानों के के लिए चुनौती भरा होता है। क्योंकि धान में अधिक पानी रहने के कारण खरपतवार अधिक मात्रा में और जल्दी अपना जमाव करते हैं। किसान धान में खरपतवारओं को उगने से रोकने के लिए धान लगाते समय दवाई डालते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खरपतवार उग जाते हैं। इन खरपतवारओं को मारने के लिए या तो आपको मजदूरों से इन खरपतवारओं को खेत से बाहर निकलना पड़ेगा या फिर बाजार में बहुत सी खरपतवार नाशक दवाइयां आती हैं। आप उनका प्रयोग कर सकते हैं। कुछ मुख्य दवाइयां के बारे में आपको नीचे जानकारी दी गई है।

धान की फसल में खाद प्रबंधन

धान के उगने वाले खरपतवार

धान में सकरी पत्ती और चौड़ी पत्ती वाले कई तरह के खरपतवार होते हैं, जिनके नाम नीचे दिए गए हैं।

  • मोथा(डिला)
  • पान पत्ता
  • मकरा
  • दूब घास
  • सावंकी
  • सावां
  • फूल बूटी
  • कांजी

धान में खरपतवार नाशक दवाइयों के नाम

वैसे तो बाजार में आपको धान के खरपतवारओं को नष्ट करने के लिए विभिन्न कंपनियों की बहुत सारी दवाइयां मिल जाएंगे। लेकिन जो किसानों की सबसे पहली पसंद है, और जिनके किसानों को अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं, उनके बारे में नीचे बताया गया है।

नॉमिनी गोल्ड (nominee gold) PI खरपतवार नाशक

  • नॉमिनी गोल्ड पेस्टिसाइड इंडिया द्वारा बनाया जाने वाला खरपतवार नाशक है।
  • इसमें बिस्पाइरिबैक सोडियम (bispyricbac sodium ) 10% एससी टेक्निकल होता है।
  • इसका उपयोग रोपाई वाली धान और सीधी बिजाई वाली धान में खरपतवारओं के नियंत्रण के लिए किया जाता है।
  • जब खरपतवार तीन से चार पत्ती का हो जाए तब इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इसका इस्तेमाल करते समय खेत में पर्याप्त मात्रा में नमी होनी चाहिए लेकिन खेत में पानी खड़ा ना हो।
  • इसका इस्तेमाल करने के दो से 3 दिन बाद आपको खेत में पानी लगाना है।
  • इस दवाई का स्प्रे कट नोजल से करना चाहिए।
  • इसकी 100ml मात्रा प्रति एकड़ प्रयोग करनी चहिए।
  • यह मुख्य रूप से सकरी पत्ती वाले खरपतवार जैसे– जंगली धान, मारफुला, भंगरा, सावंका, माकरा आदि को को नष्ट करती है।

काउंसिल एक्टिव (council active) bayer खरपतवार नाशक

  • काउंसिल एक्टिव बायर क्रॉप साइंस द्वारा बनाया गया खरपतवार नाशी है।
  • इसमें ट्रायफामोन 20% + एथोक्सीसल्फ्यूरॉन 10% डब्लूजी टेक्निकल होता है।
  • इसका प्रयोग धान में खरपतवारओं को उगने के बाद किया जाता है।
  • जब खरपतवार तीन से चार पत्ती का हो तब इसका प्रयोग करना चाहिए।
  • इसका प्रयोग करते समय खेत में पर्याप्त मात्रा में नमी होनी चाहिए।
  • इसका प्रयोग रोहित धान को सीधी बिजाई वाली धान दोनों में किया जाता है।
  • यह मुख्य रूप से सकरी पत्ती और चौड़ी पत्ती वाले दोनों प्रकार के खरपतवारओं को मारने में सहायक है।
  • यह धान में दूब घास को भी मारने में सक्षम है।
  • इसकी 90 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ प्रयोग की जाती है।
  • यह धान में सभी के प्रकार के खरपतवारओं को मारने वाला बाजार में उपलब्ध सबसे अच्छा उत्पाद है।

साइनो (cyno) Atul खरपतवार नाशक

  • साइनो अतुल कंपनी द्वारा बनाया गया खरपतवार नासी है।
  • इसमें क्लोरिमुरोन इथाइल 25% टेक्निकल होता है।
  • यह धान में मुख्य रूप से मोथा घास और मोथा कुल घासों को मारने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  • इसकी धान में डोज 15 ग्राम प्रति एकड़ प्रयोग की जाती है।
  • यह बाजार में मिलने वाले मोथा घास को मारने वाली सबसे अच्छी दवाई है।
  • यह आपको 150 से 200 रूपये में 15g आसानी से मिल जाएगी।

पिमिक्स (pimix) PI खरपतवार नाशक

  • पीमिक्स पेस्टिसाइड इंडिया द्वारा बनाया गया खरपतवार नाशक है।
  • इसमें मेट्सल्फ्यूरॉन मिथाइल 10% + क्लोरिम्यूरॉन एथिल 10% डब्ल्यूपी टेक्निकल होता है।
  • जो धान में चौड़ी पत्ती वाले और मोथा घास को मारने में सक्षम है।
  • कुछ किसान इसका इस्तेमाल धान की लंबाई को रोकने के लिए भी करते हैं।
  • इसका इस्तेमाल धान में 8 ग्राम प्रति एकड़ किया जाता है।

आपको यह मेरा लेख कैसा लगा कृपया कमेंट के माध्यम से मुझे जरूर बताएं। धान में खरपतवारओं को नष्ट करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप कमेंट करें। धन्यवाद

FAQ

1. धान में खरपतवार नाशक सबसे अच्छी कौन सी दवाई है?
Ans. धान में खरपतवार ओं को नष्ट करने के लिए बायर की काउंसिल एक्टिव सबसे अच्छी खरपतवार नाशक दवाई है।
2. खरपतवारों को हटाने के लिए क्या करना चाहिए?
Ans. धान मैं खरपतवार ओं को नष्ट करने का सबसे अच्छा तरीका लेबर के द्वारा खरपतवार ओं को खेत से बाहर निकालना रहता है, इसमें धान को कोई नुकसान नहीं रह पहुंचता।

ये भी पढ़ें– धान में प्रयोग होने वाले सबसे अच्छे दानेदार कीटनाशक

धान की सीधी बिजाई में खाद डालने का तरीका

हरियाणा में धान की पराली जलाने पर प्रतिबंध(2023):हो सकता है भारी जुर्माना और जेल

धान की फसल में ब्राउन प्लांट हॉपर या भूरा फुदका कीट का नियंत्रण

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment