कावेरी सीड्स की सबसे बेहतरीन मक्का किस्म:KMH-8322 Maize Variety

By Kheti jankari

Published on:

कावेरी सीड्स की सबसे बेहतरीन मक्का किस्म

KMH-8322 Maize Variety:- किसान साथियों नमस्कार, मक्का भारत में ही नहीं विश्व में सबसे ज्यादा उगाया जाने वाला खाद्यान्न है। भारत में मक्के की बुवाई तीन मौसम में की जाती है:- रबी (अक्टूबर से नवंबर), बसंत (फरवरी से मार्च) और खरीफ (जून से जुलाई) इन तीनों मौसम में आप मक्का की बिजाई किसी भी समय कर सकते हैं। मक्का के अंकुरण के लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सीयस का तापमान सबसे उपयुक्त रहता है। मक्का की फसल के काली दोमट मिट्टी या फिर चिकनी दोमट मिट्टी सबसे ज्यादा उपयुक्त रहती है। जिस मिट्टी का पीएच 6 से 8 के बीच होता है। उस मिट्टी में मक्के की फसल काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। मक्के की बिजाई किसान साथी शुरू करने वाले हैं, और इसके साथ ही किसान साथी मक्के की नई-नई किस्म की खोज कर रहे हैं। जिससे वह अच्छी पैदावार ले सकें।

इस लेख में आपको कावेरी सीड्स की एक ऐसी मक्का किस्म के बारे में बताएंगे। जो अभी पिछले वर्ष ही कंपनी द्वारा निकाली गई है। यह एक हाइब्रिड किस्म है। जो किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है। इस किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपा पुरा लेख पढ़ें।

मक्का में खरपतवार नियंत्रण करने का सही तरीका:मक्का में खरपतवार के नुक्सान से कैसे बचें

KMH-8322 मक्का किस्म की विशेषताएं

KMH-8322 कावेरी सीड्स की एक हाइब्रिड मक्का किस्म है। इस मक्का के दाने लंबे और ठोस होते हैं। इसकी बली की बात करें, तो इसकी बली पतली और लंबी होती है। बाली पतली होने के कारण इसके भुट्टे में काफी अधिक दाने बनते हैं। जिससे किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। इस किस्म की जड़ काफी मजबूत होती है। जिससे यह गिरने के प्रति सहनशील है।

KMH-8322 मक्का किस्म का पकने का समय

यह किस्म पकने में लगभग 110 दिन से 120 दिन का समय लेती है। लेकिन यह समय रबी, खरीफ और बसंत में अलग-अलग हो सकता है। यह 5 से 10 दिन ऊपर-नीचे हो सकता है।

KMH-8322 मक्का किस्म की औसत पैदावार

किसान साथियों इस मक्का किस्म की औसत पैदावार की बात करें। तो यह 35 से 40 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार दे सकती है। यह पैदावार आपकी मिट्टी, आपके खेती करने के तरीके और आप किस मौसम में इस फसल को लगा रहे हैं। इस बात पर निर्भर करता है। इसकी पैदावार कम या ज्यादा हो सकती है। लेकिन यह 40 क्वांटल से अधिक पैदावार नहीं दे सकती।

KMH-8322 मक्का किस्म का बुवाई क्षेत्र

इस किस्म की बुवाई वैसे तो आप पूरे भारत के किसी भी राज्य में कर सकते हैं। लेकिन कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के क क्षेत्रों में इसकी सबसे अधिक बिजाई की जाती है। इस किस्म का 8 से 10 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। यह बीज दर आपके क्षेत्र और मौसम के अनुसार ऊपर नीचे हो सकती है।

नोट- किसान साथियों मक्के की बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनासक और कीटनाशक से अवश्य कर लें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन

ये भी पढ़ें- मक्का में पहला खाद:यूरिया के साथ क्या डालें

S-6668 मक्का किस्म की विशेषताएं

ADV-759 मक्का किस्म की विशेषताएं

डिकाल्ब-9208 मक्का किस्म की विशेषताएं

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment