मक्का में पहला खाद:यूरिया के साथ क्या डालें:When to apply first fertilizer to maize

By Kheti jankari

Published on:

मक्का में पहला खाद

किसान साथियों नमस्कार, मक्का की फसल में जितना महत्व बीज का होता है। उतना ही महत्व खादों का भी होता है। मक्का एक ऐसी फसल है। जिसको खादों की सीधी आवश्यकता पड़ती है। यह फसल सबसे ज्यादा खाद को ग्रहण करती है। मक्का में खादों की बात करें, तो हमें भी बिजाई के समय एक पर्याप्त मात्रा में खादों का मिश्रण डालना पड़ता है। वह अपने बिजाई के समय डाल ही दिया होगा। अब किसानों का यह सवाल रहता है। कि हमें मक्का में पहला खाद कब देना चाहिए और इसकी कितनी मात्रा देनी चाहिए और हमें क्या-क्या खाद देना चाहिए। इस बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए आप कृपया पुरा लेख पढ़ें।

मक्का में बिजाई के समय ताकतवर खाद कांबिनेशन:100 क्विंटल पैदावार का तरीका

मक्का में पहला खाद किस समय डालें

मक्के में पहले खाद के समय की बात करें। तो हमें पहले खाद 20 से 25 दिन पर डाल देना चाहिए। 20 से 25 दिन पर हमें मक्का की फसल की सिंचाई करनी पड़ती है। उस समय हमें इसमें खाद डालें और इसके बाद इसमें हल्की सिंचाई कर दें। सिंचाई करने के बाद आपको अपने मक्का की निराई-गुड़ाई करनी है। जिससे उगे हुए खरपतवारों आसानी से नष्ट हो जाएं और खाद मक्का की फसल को लगा सकें।

मक्का में पहले कौन सा खाद डालें

मक्का में पहले खाद की बात करें। तो हमें पहले खाद पर 40 से 45 किलोग्राम यूरिया के साथ कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड 5 किलोग्राम और ह्यूमिक एसिड 1 किलोग्राम प्रति एकड़ या फिर सागरिका 10 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से आपस में मिलाकर अपनी मक्का की फसल में छिड़काव कर दें। अगर आप इस खादों के मिश्रण को मक्का की जड़ों के पास दो से तीन इंच की दूरी पर देते हैं। तो इसके आपको सबसे अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

अगर आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी है। तो इसे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। ताकि मैं आपके लिए ऐसी अच्छी-अच्छी जानकारी इकट्ठी करके दे सकूं। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- मक्का की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में

मक्का में खरपतवार नियंत्रण करने का सही तरीका:मक्का में खरपतवार के नुक्सान से कैसे बचें

MM-9333 मक्का किस्म की विशेषताएं

डिकाल्ब-8181 मक्का किस्म

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

1 thought on “मक्का में पहला खाद:यूरिया के साथ क्या डालें:When to apply first fertilizer to maize”

Leave a Comment