पंजाब यूनिवर्सिटी की सबसे अधिक पैदावार देने वाली गेहूं किस्म|PBW-872 गेहूं किस्म

By Kheti jankari

Updated on:

PBW-872 गेहूं किस्म

राम राम किसान साथियों, भारत में गेहूं रबी के सीजन में बिजाई की जाने वाली एक मुख्य फसल है। गेहूं की बिजाई लगभग पूरे भारत में की जाती है। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा भारत में गेहूं की समय-समय पर अनेक नई वैरियटयां बनाई जाती हैं। जो अलग-अलग क्षेत्र समय मिट्टी और जलवायु के हिसाब से बेहतर उत्पादन देती हैं। और किसान इन किस्मो से ज्यादा आमदनी भी कमाते हैं। मैं आपको आज गेहूं की एक ऐसी किस्म के बारे में बताऊंगा जो किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है। यह गेहूं की PBW-872 के नाम से जानी जाती है। इस गेहूं किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

PBW-872 गेहूं किस्म की विशेषताएं

PBW-872 गेहूं की पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना द्वारा बनाई गई एक गेहूं किस्म है। जो वर्ष 2023 में किसानों के लिए दी गई थी। इस गेहूं ने पिछले वर्ष किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दी है। गेहूं की यह किस्म अगेती बिजाई के लिए जानी जाती है। अगेती बिजाई में यह किस्म किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। इस किस्म में पीला और भूरा रतुआ रोग भी नहीं लगते। इन दोनों रोगों के प्रति यह किस्म सहनशील है। गेहूं की यह एक मद्धम लंबाई वाली किस्म है। इसकी लंबाई लगभग 95 सेंटीमीटर तक रहती है। गेहूं की इस किस्म में प्रोटीन की मात्रा 11.5% तक रहती है। इसमें जिंक 40.7ppm और लोहा 42.3ppm तक पाया जाता है। जो खाने में काफी अच्छा माना जाता है। इस किस्म का आटा बहुत अच्छा बनता है।

PBW-677 गेहूं किस्म की विशेषताएं

PBW-872 गेहूं किस्म का पकने का समय

गेहूं की यह किस्म पकने में लगभग 150 से 155 दिन का समय लेती है। यह समय आपके जलवायु और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।

PBW-872 गेहूं किस्म की औसत पैदावार

इस गेहूं किस्म की औसत पैदावार लगभग 28 से 30 क्वांटल तक रहती है। अधिक खाद और अच्छे से देखभाल करके आप इस किस्म से अधिकतम 37 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार ले सकते हैं।

गेहूं में पोटाश का महत्व

PBW-872 गेहूं किस्म का बजाई समय

गेहूं की यह किस्म 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक बजाई के लिए सबसे उपयुक्त है। समय पर बिजाई करने में यह किस्म आपको अधिक पैदावार निकाल कर देगी। समय पर बजाई में 40KG बीज प्रति एकड़ और लेट बजाई में 50KG बीज प्रति एकड़ प्रयोग करना चाहिए।

नोट-किसान भाई गेहूं बिजाई करते समय फफूंदी नाशक और कीटनाशक से बीज उपचार अवश्य करें। ताकि फसलों फफूंदी और किट रोगों से बचाया जा सके।

खेती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप मेरा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें। ताकि आपको खेती के बारे में अधिक से अधिक जानकारी सबसे पहले मिल सके। अगर आपको मेरे द्वारा दी की जानकारी अच्छी लगी। तो इसे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- डब्ल्यूएच-1402 गेहूं किस्म की विशेषताएं

गेहूं की पैदावार कम होने का सबसे बड़ा कारण

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment