पायनियर सीड्स की 45s47 सरसों किस्म। पायनियर सीड्स की ये सरसों किस्म देती है सबसे अधिक पैदावार(2023)।सरसों की सबसे अच्छी किस्म।पायोनियर सीड्स की सरसों किस्में। पायोनियर 45s47 सरसों किस्म की विशेषताएं। पायोनियर 45s47 सरसों किस्म की पैदावार।pionner 45s46 hybrid mustard variety.top mustard variety.
स्टार 10-15 सरसों किस्म के बारे में जानें
रवि के फसलों की बुवाई लगभग शुरू होने वाली है। और किसान भाई कृषि बाजारों में सरसों की बुवाई के लिए अच्छे वैरायटी वाले बीजों की खोज कर रहे हैं। अच्छे बीजों की बात करें तो देश की जानी-मानी बीज निर्माता कंपनी पियोनियर का 45s46 सरसों का बीज पिछले काफी समय से किसानों के लिए अच्छी पैदावार निकाल के दे रहा है। इस ब्रांड के 4 प्रकार के काली सरसों बीज बाजार में उपलब्ध है। इस कंपनी किसानों का विश्वास जीता है और कृषि क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता और पैदावार देने वाले बीज विकसित किए हैं। सरसों की अधिक पैदावार और बेहतर तेल प्रतिशत देने वाला यह एक अच्छा ब्रांड है। जो सरसों की उच्च किस्म के बीज किसानों को उपलब्ध कराता है।
पायोनियर सीड्स की सरसों किस्में
इस ब्रांड के 4 प्रकार के सरसों बीज बाजार में उपलब्ध है,जो हैं–
न. | सरसों किस्म | पकने का समय |
---|---|---|
1 | 45s35 | 105 दिन |
2 | 45s42 | 125 दिन |
3 | 45s46 | 130 दिन |
4 | 45s47 | 120 दिन |
सरसों की फसल में खरपतवार नियंत्रण करने का सबसे सस्ता तरीका
पायोनियर 45s47 सरसों किस्म की विशेषताएं
पायोनियर 45s47 पायनियर सीड्स इंडिया की काली सरसों की किस्म है। यह किस्म 45s46 किस्म के मुकाबले कम समय में पकती है। इस किस्म का पकाने का समय 115 से 125 दिन है। यह एक मध्यम ऊंचाई वाली किस्म है। इसकी ऊंचाई 140 से 145 सेंटीमीटर तक रहती है। इस किस्म किसी भी प्रकार के कीट रोग और सफेद रतुआ रोग नही लगता। इस किस्म में तेल की मात्रा 42% से 43% तक होती है। इस किस्म के मंडी में भी अच्छे भाव देखने को मिलते हैं।
पायोनियर 45s47 सरसों किस्म की पैदावार
पायोनियर 45s47 सरसों किस्म का ताना काफी मोटा होता है, और इसमें नीचे से ही शाखाएं शुरू हो जाती है। इसकी फलियाँ लंबी होती है। और दाने मोटे और वजनदार होते है। शाखाएं की संख्या अधिक होने के कारण यह किस्म बाकी किस्म से अधिक पैदावार निकाल कर देती है। औसत पैदावार की बात करें, तो यह किस्म सिंचित क्षेत्र में 12 से 14 कुंतल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से निकाल देती है।
पायोनियर 45s47 सरसों किस्म बिजाई समय
इस किस्म की बिजाई आप पूरे अक्टूबर कर सकते है। लेकिन अगर कोई किसान भाई लेट बजाई करना चाहे तो वह 10 नवंबर तक इस किस्म की बजाई कर सकता है। इस किस्म को हम संचित और बरानी दोनों क्षेत्रों में बिजाई कर सकते है। लेकिन बरानी क्षेत्र में इसकी पैदावार थोड़ी कम निकलेगी है। यह किस्म को एक या दो पानी में पैक कर तैयार हो जाती है। इस किस्म प्रति एकड़ 1kg बीज का प्रयोग किया जाता है। इसके एक किलोग्राम बीज की कीमत 850रु तक होती है।
नोट-पायोनियर 45s47 सरसों किस्म का बीज मूल्य अलग-अलग क्षेत्रों में अलग देखने को मिल सकता है।
नोट- सरसों बजाई करते समय बीज उपचार अवश्य करें।
अगर किसी किसान भाई ने इस किस्म की बजाई की हो तो वो कमेंट के माध्यम से इस किस्म के बारे में अपना सुझाव जरूर दे। ताकि दूसरे किसान भाई भी इसका फायदा उठा सकें। धन्यवाद!
FAQ
Q. कौन सी सरसों सबसे अच्छी पीली या काली होती है?
Ans. पीली सरसो में तेल की मात्रा अधिक होती है, काली सरसों के मुकाबले। लेकिन काली अधिक पैदावार देती है पीली सरसो की मुकाबले।
Q. 2023 में सरसों का भाव क्या रहेगा?
Ans. 2023- 24 के लिए सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम मूल्य ₹5040 प्रति क्विंटल तय किया गया है।
ये भी पढ़ें- सरसों की फसल में अधिक उत्पादन और तेल की मात्रा बढ़ने वाला सबसे ताकतवर खाद
सरसों की टॉप किस्म जिसकी फलियाँ मजबूत और दाने चमकदार है
सरसों की फसल में अधिक फुटाव बढ़ाने के लिए पहले पानी पर डालें ये खाद
अधिक पैदावार लेने के लिए एक्सेना एग्रिसाइंस की इस सरसों किस्म की बिजाई करें
सरसों में यूरिया डालने का सही समय और मात्रा के बारे में जाने
Sarso ka rate 1150 45 s46ka h
Painear 45s47
पायोनियर 45s46 सरसो सीङस किस्म बैराईटी मार्केट मे नकली बीज (असली) के धङेलै से बिक्री की जा रही है।
किसानो के साथ धोखा की जा रहा है। सर्वप्रथम पायोनियर सरसो बीज (सीङस) मार्केट आया वह असली किस्म नही आ रही इसलिए किसानो विशवास उठा रहा। कृपा अपने अधिकृत ङिलरो की सूचीबद्ध बेवसाइट पर प्रकाशित करे सम्पूर्ण राजस्थान के समस्त ङिलरो सूची उपलब्ध कराई तथा राज्य के समाचार पत्रो प्रकाशित कराये कम्पनी के टोल फ्री नम्बर भी उपलब्ध कराये