तरबूज की टॉप 5 किस्में:जो किसानों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाती है:Top Improved Varieties of Watermelon

By Kheti jankari

Updated on:

तरबूज की टॉप 5 किस्में

तरबूज की खेती को किसी भी मौसम में कर सकते हैं। इसकी बिजाई आप रबी, खरीफ व जयाद तीनों समय में कर सकते हैं। अलग-अलग राज्य में अलग-अलग समय पर तरबूज की खेती की जाती है। उत्तर भारत की बात करें, तो उत्तर भारत में तरबूज की खेती के लिए सबसे उपयुक्त समय जनवरी से लेकर मार्च तक का होता है। अगर आप अगेती तरबूज लगाना चाहते हैं, तो जनवरी और पिछेती लगाना चाहते हैं, तो मार्च में इसकी बजाई कर सकते हैं। तरबूज की खेती के लिए 6ph से 7ph वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। अगर आप तरबूज की खेती करना चाहते हैं। तो मेरे द्वारा नीचे बताई गयी किस्मों में से किसी भी किस्म का चयन कर सकते है। ये किस्में आपको सबसे अच्छी पैदावार निकल के देंगी।

टमाटर की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में

तरबूज की टॉप उन्नत किस्में

भारतीय किसानों ने पसंद की जाने वाली तरबूज की पांच सबसे अच्छी किस्म के बारे में नीचे बताया गया है। आप इन् किस्मों का चयन कर सकते है।

  • ऑगस्टा (सिजेंटा)
  • शुगर क्वीन (सिजेंटा)
  • ड्रैगन किंग (सिजेंटा)
  • शुगर बेबी (महीको)
  • मैक्स F1 (बासफ नुन्हेम्स)

ऑगस्टा तरबूज की किस्म

ऑगस्टा सिजेंटा सीड्स की एक तरबूज किस्म है। यह एक शुगर फ्री किस्म है। इसकी उपज लगभग 18 टन प्रति एकड़ तक रहती है। इसके फल का वजन 7 से 10 किलो तक होता है। इस किस्म की बिजाई आप खरीफ, रबी और जायद तीनों मौसमों में कर सकते हैं। बीज दर की बात करें, तो 400 से 500 ग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। यह एक लंबे समय तक फल देने वाली तरबूज की किस्म है।

शुगर क्वीन तरबूज की किस्म

शुगर क्वीन सिंजेंटा सीड्स की एक तरबूज किस्म है। यह एक अच्छी मिठास वाली तरबूज की किस्म है। इसकी प्रति एकड़ उपज लगभग 20 टन प्रति एकड़ तक रहती है। इसके फल का साइज थोड़ा छोटा होता है। इसके एक फल का वजन 3 से 4 किलो तक रहता है। इस किस्म की तरबूज की सेल्फ लाइफ बहुत लंबी होती है। यह लंबे समय तक खराब नहीं होता। प्रति एकड़ बीज दर की बात करें, तो इसका 300 से 350 ग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है।

ड्रैगन किंग तरबूज की किस्म

ड्रैगन किंग सिंजेंटा सीड्स की एक तरबूज किस्म है। इसकी औसत उपज 18 से 20 टन प्रति एकड़ तक रहती है। इसके एक फल का वजन 10 से 12 किलो तक रहता है। यह किस्म आपको लंबे समय तक फल देने के लिए उपयुक्त है। बीज दर की बात करें, तो इसका बीज दर 400 से 500 ग्राम प्रति एकड़ तक रहता है।

शुगर बेबी तरबूज की किस्म

शुगर बेबी महीको प्राइवेट लिमिटेड की एक तरबूज किस्म है। इसके एक फल का वजन 6 से 7 किलो का तक रहता है। यह किस्म लंबे समय तक फल देने के लिए उपयुक्त है। इसके फल भी लंबे समय तक खराब नहीं होता। इसका फल का आकार आयताकार होता है। इसका प्रति एकड़ बीज 300 से 400 ग्राम प्रति एकड़ तक लगता है।

मैक्स F1 तरबूज की किस्म

मैक्स नुन्हेम्स (बासफ) कंपनी की तरबूज किस्म है। यह एक मशहूर किस्म है। यह किस्म पकाने में 70 से 75 दिन का समय ले लेती है। इसके पौधे मजबूत होते हैं। इसके छिलके का रंग गहरा काले रंग का होता है। इसके फल का आकार अंडाकार और लंबा होता है। इसके एक फल का वजन 4 से 5 किलोग्राम तक होता है। यह अंदर से गहरा लाल होता है। इसमें शुगर की मात्रा 11 से 13% तक होती है। यह एक अधिक उपज देने वाली तरबूज किस्म है। जो किसानों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाती है। ऑनलाइन मूल्या देखें।

किसान साथियों आपके क्षेत्र में ततरबूज की कौन सी किस्म की सबसे अधिक बिजाई की जाती है। इसके बारे में हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। अगर आपको मेरा लेख अच्छा लगा। तो इसे दूसरे किसानों तक भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

FAQ

तरबूज में कौन सा खाद डालना चाहिए?
तरबूज में लगभग सभी प्रकार के खाद इस्तेमाल किया जा सकते है। इसमें खादों का मिश्रण मिलकर डालना पड़ता है।

ये भी पढ़ें – आलू की फसल में खरपतवार नियंत्रण करने का सही तरीका जानें

गेंदे के फूलों की उन्नत खेती कब और कैसे करें

आलू की खेती कम लागत में कैसे करें

लहसुन में पीलापन:पौधे के पत्ते ऊपर से सूखने का मुख्या कारण, कृषि जानकार ने बताया ये तरीका

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment