मार्च में बिजाई की जाने वाली सब्जी की मुख्य फसलें:मिलेगा तगड़ा मुनाफा:Main five vegetable crops to be sown in March

By Kheti jankari

Updated on:

मार्च में बिजाई की जाने वाली सब्जी की मुख्य फसलें

किसान साथियों नमस्कार, मार्च में बिजाई की जाने वाली सब्जी की मुख्य फसलें की बात करें, तो इस समय आप वैसे तो काफी सारी सब्जी की फसलों की बिजाई कर सकते हैं। लेकिन इस समय आपको ऐसी फसलों की बिजाई करनी चाहिए। जो आपको जिनका बाजार में आपको अच्छा रेट देखने को मिले। क्योंकि सब्जी एक ऐसी फसल है, जिसके बाजार मूल्य ऊपर नीचे चलते रहते हैं। इसमें कभी मुनाफा होता है, तो कभी किसानों को घाटा भी उठाना पड़ता है। इसलिए आपको ऐसी सब्जियों के चुनाव करना पड़ता है। जिसके आपको बाजार में रेट अच्छे देखने को मिले। आज मैं आपको ऐसी पांच सब्जियों के बारे में बताऊंगा। जिनके बाजार मूल्य आपको अगले दो-तीन महीनो में काफी अच्छी देखने को मिलेंगे और यह आपको काफी अच्छा मुनाफा कमा कर देंगे।

नामधारी सीड्स की हाइब्रिड भिंडी किस्म:लम्बे समय तक फल देने वाली भिंडी किस्म

मार्च में बिजाई की जाने वाली मुख्य पांच सब्जी फसलें

तोरई की फसल

तोरई एक ऐसी फसल है। जिसका बाजार मूल्य 10रु से 15रु किलो आसानी से मिलता रहता है। इसके बाजार मूल्य इतनी जल्दी नहीं गिरतऔर यह लंबे समय तक आपको फल देती है। तोरई का 200 से 300 ग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। तोरई की मुख्य किस्मों की बात करें, तो इसकी ईस्ट वेस्ट कंपनी का (नागा F1), वीएनआर (आरती), न्यू लू 730 F1, महिको (पल्लवी) मुख्य किस्में है। आप इनमें से किसी भी किस्म का चुनाव करके काफी अच्छी पैदावार ले सकते हैं।

लहसुन में कंद बनने के समय करें इस ताकतवर खाद का इस्तेमाल:लहसुन की मोटाई और वजन बढ़ाने का आसान तरीका

सेम फली की फसल

मार्च में आप सेम फली की बिजाई भी कर सकते हैं। इसके भी बाजार में काफी अच्छे भाव देखने को मिल जाते हैं। इसका 4 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। इसकी मुख्या किस्मों की बात करें, तो आप अंकुर सीड्स (डॉली), अंकुर (एआरडीएल 183 एफ1), सरकार सीड्स (मेघा) बिजाई कर सकते हैं। यह काफी अच्छी किस्में है, जो किसान लंबे समय से बजाई करते आ रहे हैं।

तरबूज की फसल

तरबूज का भी 10 से 15 रुपए किलोग्राम का बाजार भाव आसानी से मिल जाता है। इसका 200 ग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। तरबूज के भाव आपको काम या ज्यादा बाजार में देखने को मिल जाते हैं। तरबूज की मुख्य किस्मों की बात करें। तो आप नुन्हेम्स
(मैक्स), सिन्जेंटा (शुगर क्वीन), नामधारी सीड्स NS-295, सिजेंटा (ड्रैगन किंग) और अंकुर (अंकुर शुगर)
की बिजाई कर सकते हैं।

हरी प्याज की फसल

हरी प्याज की खेती की बात करें, तो हरी प्याज की बाजार में इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। प्याज का तीन से चार किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। अगर आप इसकी बिजाई मार्च में करते हैं। तो काफी अच्छी मुनाफा कमा कर देता है। हरी प्याज की मुख्य किस्म में पंचगंगा और एलोरा (चना किंग) मुख्य किस्में है। जिनकी बजाई करके आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

करेले की फसल

अगर मार्च में आप करेले की बिजाई करते हैं। तो आपको काफी अच्छा उत्पादन देखने का मिलता है। करेला 50 से 60 दिन में अपनी पहली तुड़ाई दे देता है। इसके बाजार भाव भी काफी अच्छे रहते हैं। करेले की मुख्य किस्मों की बात करें। तो इसमें उसे यूएस एग्रीसीड्स (SW-811), वीएनआर (आकाश), ईस्ट वेस्ट (प्रगति 065 एफ1) मुख्या किस्में है। जिनकी बजाई आप कर सकते हैं।

अगर आप ऊपर दी गई इन पांच सब्जियों में से किसी भी सब्जी फसल की बिजाई करते हैं। तो आपको तगड़ा मुनाफा देखने को मिलेगा आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- मक्का में खरपतवार नियंत्रण करने का सही तरीका:मक्का में खरपतवार के नुक्सान से कैसे बचें

गेहूं में आखिरी सिंचाई कब करें:सही समय और तरीका जानें

मक्का में बिजाई के समय ताकतवर खाद कांबिनेशन:100 क्विंटल पैदावार का तरीका

श्रीराम 1666 सरसों की हाइब्रिड किस्म की विशेषताएं और मूल्य

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment