प्याज में पहला मुख्या खाद:ग्रोथ बढ़ाने का सबसे सही समय:Right time to give first fertilizer to onion

By Kheti jankari

Updated on:

प्याज में पहला मुख्या खाद

प्याज में पहला मुख्या खाद:- प्याज एक कंद वर्गीय फसल है। जिसकी रोपाई की जाती है। प्याज की रोपाई आमतौर पर पौध उखाड़ने के तुरंत बाद की जाती है। रोपाई के तुरंत बाद ही उसमें पानी भी लगते हैं। प्याज में हमें 40 से 50 दिन पर यूरिया की मात्रा को पूरा कर देना चाहिए। क्योंकि इसके बाद यूरिया देने से उसमें नुकसान होता है। प्याज में पहले खाद हमारी पैदावार को बढ़ाने का काम करता है। क्योंकि यह समय वानस्पतिक वृद्धि का होता है। पौधा उखाड़ कर लगाने के बाद इस समय पौधा अपनी जड़ों की पकड़ को बनता है। और उसे इस समय नाइट्रोजन की अधिक मात्रा की आवश्यकता पड़ती है। हमें प्याज में इस समय कौन सा खाद दें और किस समय दें। इसके बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

प्याज में पौधा सुखना या जड़ गलन समस्या:क्या करें किसान, संपूर्ण जानें

प्याज में पहला खाद देने का सही समय

प्याज में हमें पहले खाद 15 से 20 दिन पर दे देना चाहिए। इस समय प्याज में आमतौर पर जड़ों के विकास का समय होता है। पौधा अपनी जड़ों को मजबूत करने का काम करता है। प्याज में आमतौर पर यह दूसरा या तीसरा पानी लगाने का समय भी होता है। तो आप पानी देने से पहले उसमें खाद डाल सकते हैं।

प्याज में पहला मुख्या खाद

15 से 20 दिन पर प्याज को नाइट्रोजन की अधिक मात्रा की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए हमें इस समय एक बैग यूरिया का प्रति एकड़ और उसके साथ में माइकोराइजा का प्रयोग करना चाहिए। माइकोराइजा जड़ों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आपके प्याज की जड़ों को भी मजबूत करेगा। माइकोराइजा की डोज आपकी कंपनी पर निर्भर करती है। विभिन्न कंपनियों का अलग-अलग मात्रा में माइकोराइजा की आपको बाजार में देखने को मिलती है। आप किसी भी कंपनी का माइकोराइजा प्रयोग कर सकते हैं। जैसे- नेचर डीप (सुमितोमो केमिकल) 100g प्रति एकड़, माइकोर (धानुका) 4kg प्रति एकड़।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- प्याज की रोपाई से पहले खेत तैयारी में डालें ये बेस्ट खाद कांबिनेशन

लहसुन में कितना कारगर है पिक्सल का प्रयोग:कंद वर्गीय फसलों के लिए रामबाण

लहसुन में कीट, रोग व खुराक का चमत्कारी स्प्रे:फफूंद रोग, रस चूसक कीट और टॉनिक का बेस्ट कांबिनेशन

लहसुन में नोक सुखना:पत्तियों का पीलापन:एक स्प्रे में संपूर्ण समाधान

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment