प्याज में कंद का साइज बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण खाद:Important fertilizer to increase the size of onion

By Kheti jankari

Published on:

प्याज में कंद का साइज बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण खाद

किसान साथियों नमस्कार, प्याज में कंद का साइज आपके पानी देने के तरीके, खाद देने के तरीके और निराई-गुड़ाई पर निर्भर करता है। अब प्याज की फसल 90 दिन के लगभग हो गई है। अगर आपके प्याज की पत्तियां हरी भरी हैं, और अपने सभी कार्य समय पर कर रहे हैं। तो आपके कंद का साइज अच्छा बनेगा। लेकिन इस समय हम ऐसा क्या करें, कि कंद के साइज बढ़ाने में सहायता मिले और हमारी पैदावार अधिक निकले। जिससे अधिक लाभ कमा सके।

कृषि वैज्ञानिक वैसे तो हर फसल में सभी खादों का एक मिश्रण डालने के लिए बोलते हैं। ताकि उसकी सभी जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके और अगर आपकी मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन पर्याप्त मात्रा में है, तो आप जमीन में डाले गए सभी तत्वों को पौधा आसानी से उठा लेता है। और आपकी फसल आपको अधिक पैदावार निकाल कर देती है। प्याज में 90 से 100 दिन पर हमें एक ऐसे खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। जो मिट्टी में पड़े तत्वों को पौधे तक पहुंचाने का कार्य भी करता हो। इसके लिए आप नीचे दिए गए खाद को ले सकते हैं।

प्याज में तीसरा मुख्या स्प्रे:Third main spray in onion

प्याज में कंद का साइज बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण खाद

प्याज में कांड का साइज बढ़ाने के लिए हमें दो से तीन खादों का प्रयोग करना है। इसमें पहले खाद के रूप में हम कैल्शियम नाइट्रेट 20 से 25 किलोग्राम प्रति एकड़, बोरोन एक किलोग्राम प्रति एकड़ और इसके साथ NPK 12-32-16 50 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से लेकर आपस में मिलकर अपने खेत में छिड़काव कर सकते हैं। यह खाद डालने से आपके सभी पोषक तत्वों की पूर्ति आसानी से हो जाती है। कैल्शियम नाइट्रेट जमीन में पड़े तत्वों को पौधे तक पहुंचने का कार्य करता है। बोरोन आपके प्याज को मजबूत बनाता है और उसका छिलका उतारने की प्रॉब्लम को भी दूर करता है। आपको यह कार्य 90 से 100 दिन पर कर देना चाहिए। जिससे पौधे 30 से 40 दिन तक लगातार इस खाद का प्रयोग कर सके और अपने खाद कंद को अच्छे से बढ़ा सकें।

किसान साथियों अगर आप जमीन में खाद नहीं डालना चाहते। तो आप स्प्रे के रूप में भी इन सभी तत्वों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 100 ग्राम बोरोन प्रति एकड़, 500 ग्राम तरल कैल्शियम नाइट्रेट प्रति एकड़ और इसके साथ NPK 0-52-34 का स्प्रे कर सकते हैं। इसके आपको काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे। अगर आपके पौधे की शाखाएं काफी बढ़ चुकी हैं। तो आप इसके साथ कल्टार 100ml प्रति एकड़ या फिर ताबोली 40 से 50ml प्रति एकड़ के हिसाब से मिला लें। यह आपके पौधे की लंबाई को रोक कर। सारे खाने को कंद का साइज बढ़ाने में प्रयोग करते हैं।

अगर आप ऊपर दिए गए इनमें से किसी भी दवाई का इस्तेमाल करते हैं। तो आपको इसकी क्या रिजल्ट देखने को मिले। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- प्याज में बैंगनी धब्बा रोग (पर्पल ब्लॉच) की पहचान

प्याज में निराई-गुड़ाई के बाद डालें ये दमदार खाद:कंद का साइज और मोटाई बढ़ाने का आसान तरीका

प्याज में 75 से 80 दिन पर मुख्या स्प्रे:थ्रिप्स नहीं हो रही खत्म,करें रामबाण स्प्रे

प्याज में पौधा सुखना या जड़ गलन समस्या:क्या करें किसान, संपूर्ण जानें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment