कपास में पानी देने का सही तरीका:कपास में कितनी बार पानी देना चाहिए

By Kheti jankari

Published on:

कपास में पानी देने का सही तरीका

कपास में पानी देने का सही तरीका:- किसी भी फसल में पानी देने का तरीका आपकी पैदावार को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। वैसे तो पानी देने का तरीका आपके मिट्टी पर निर्भर करता है, कि आप किस प्रकार की मिट्टी में कपास की बिजाई करते हो। लेकिन फिर भी अगर आप सही समय पर पानी लगते हैं। तो आप अपनी पैदावार को बढ़ा सकते हैं। मिट्टी, हवा और पानी का आपकी पैदावार में काफी ज्यादा महत्व होता है। कपास में किस समय पानी दें, इन सब के बारे में जानकारी के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

कपास में खाद कैसे डालें:कपास में खाद डालने का सही तरीका

कपास में पानी देने का सही समय

कपास में पानी देने के सही समय की बात करें। तो हमें कपास में अच्छी नामी में ही बिजाई करनी चाहिए या हमें पलेवा करके ही बिजाई करनी चाहिए। जिससे हमारी कपास का जमाव अच्छे से हो और उसमें हमें जल्दी से पानी देने की आवश्यकता ना पड़े। कपास में हमे 4 से 5 पानी देने की जरूरत पड़ती है। ये पानी किस समय दें इस बारे में सम्पूर्ण जानकरी नीचे दी गयी है।

  • कपास में हमें पहला पानी 40 से 45 दिन पर दे देना चाहिए। यदि आपकी मिट्टी मध्य हल्की है। तो आप 40 दिन पर पानी दें और यदि आपकी मिट्टी भारी है, तो आप 45 दिन पर पानी दे सकते हैं।
  • कपास में हमें दूसरा पानी 75 से 80 दिन पर दे देना चाहिए। पानी आपकी मिट्टी पर निर्भर करता है। कि आप किस प्रकार की मिट्टी में बिजाई कर रहे हैं।
  • कपास में हमें तीसरा पानी 100 से 105 दिन पर देना चाहिए।
  • कपास में चौथा और आखिरी पानी हमें 125 से 130 दिन पर दे देना चाहिए। इसके बाद आपको कपास में पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

किसान साथियों आपको का पानी के पहले या बाद में हमेशा यूरिया का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। ताकि फसल अच्छे से बढ़वार कर सके। कपास में खाद प्रबंधन का तरीका भी आपकी पैदावार को बढ़ाता है। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- देसी कपास की टॉप 5 किस्में:गुलाबी सुंडी के प्रति सहनशील, अधिक पैदावार

धान में लगने वाली मुख्य बीमारियां की पहचान और उनकी रोकथाम

kr-121 कपास किस्म की विशेषताएं

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment