kr-121 कपास किस्म की विशेषताएं:indigenous variety of cotton

By Kheti jankari

Updated on:

15 से 16 कुंतल प्रति एकड़ तक पैदावार देने वाली कपास की देसी किस्म:

किसान साथियों नमस्कार, पिछले काफी समय से कपास में गुलाबी सुंडी और सफेद मच्छर का प्रकोप देखा जा रहा है। इससे कपास की फसल पर भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। बीटी कॉटन कीटों के प्रकोप से पूरी तरह से ग्रस्त हो चुकी है। किसानों ने इसकी बिजाई करनी ही छोड़ दी है। अब किसान अपनी देसी किस्मे लगाकर ही अच्छी पैदावार ले सकते है। कपास की बिजाई के लिए 5.5 से 6 ph वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। अब किसान अपनी देसी किस्म की तरफ ही बढ़ने लगे हैं। शक्तिवर्धक कंपनी द्वारा दी गई एक देसी किम काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह किस्म काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। यह किस्म kr-121 के नाम से जानी जाती है। इस कपास किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

मक्का में खरपतवार नियंत्रण करने का सही तरीका:मक्का में खरपतवार के नुक्सान से कैसे बचें

kr-121 कपास किस्म की विशेषताएं

kr-121 कपास किस्म शक्ति वर्धक सीड्स कंपनी द्वारा दी गई एक देसी कपास की किस्म है। इस किस्म की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अधिक है। यह अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। इसके एक टिंडे में 3.5 से 4 ग्राम तक का वजन होता है। यह किस्म उखेड़ा रोग के प्रति भी सहनशील है। यह किस्म एक बार चुराई के लिए उपयुक्त है। इस किस्म का पौधा काफी ज्यादा मजबूत होता है। यह किस्म kr-64 और kr-111 किस्मों को सुधार करके बनाई गयी है।

गेहूं में क्यों फैलता है पीला रतुआ रोग:कृषि विशेषज्ञ ने बताएं मुख्य कारण

kr-121 कपास किस्म का बजाई समय

इस किस्म की बिजाई आप अगेती, समय पर और पछेती तीनों प्रकार से कर सकते हैं। यानी के मार्च से लेकर मई तक आप इस किस्म की किसी भी समय तक बिजाई कर सकते हैं।

kr-121 कपास किस्म की औसत पैदावार

kr-121 कपास किस्म की औसत पैदावार की बात करें। तो यह किस्म 15 से 17 कुंतल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। वर्ष 2017-18 के आंकड़ों के अनुसार इस किस्म ने AAH-1 से 32.14% अधिक, CICR-2 से 19.29% अधिक, RAJDH-9 से 14.83% अधिक और KR-64 से 12.46% से अधिक उत्पादन दिया है। यह किस्म लम्बे समय से लगातार अच्छा उत्पादन देती आ रही है। किसान साथी इस किस्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें – एक आंख के गन्ने की बिजाई:ये गलतियां की तो नहीं होगा 100% जमाव, मुख्य सावधानियां

गन्ना नर्सरी कैसे तैयार करें:कोको पीट और प्लास्टिक ट्रे के बिना गन्ना नर्सरी तैयार करने की विधि

मक्का में बिजाई के समय ताकतवर खाद कांबिनेशन:100 क्विंटल पैदावार का तरीका

मक्का की वैज्ञानिक खेती:अधिक पैदावार के लिए कब बुवाई करें, क्या खाद डालें, संपूर्ण जाने

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment