DKC-9144 मक्का किस्म:maize variety characteristics

By Kheti jankari

Updated on:

DKC-9144 मक्का किस्म

DKC-9144 मक्का किस्म:– किसान साथियों नमस्कार, मक्का की बिजाई लगभग पूरे भारत में की जाती है। मक्का का अलग-अलग कंपनी द्वारा काफी सारे बीज दिए जाते हैं। यह बीज अलग-अलग क्षेत्र और जलवायु के हिसाब से बनाए जाते हैं। बायर सीड्स द्वारा मक्का की एक किस्म बनाई गई है। जो DKC-9144 के नाम से प्रसिद्ध है। मक्का की यह किस्म किसानों द्वारा काफी पसंद की जाती है। क्योंकि यह काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। मक्का की इस किस्म के बारे में सम्पूर्ण जानने के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

55 से 60 की कुंतल तक पैदावार देने वाली मक्का किस्म:किसानों को अमीर बनने वाली किस्म

DKC-9144 मक्का किस्म की विशेषताएं

मक्का की यह किस्म बायर सीड्स द्वारा दी गई हाइब्रिड किस्म है। इस किस्म की बिजाई आप लगभग पूरे भारत में कर सकते हैं। इस किस्म के पौधे की लंबाई 7.5 से 8 फीट तक रहती है। इसका पौधा गहरे हरे रंग का होता है। इस किस्म का भुट्टा लंबा, पतला और बेलनाकार होता है। इस किस्म की बिजाई आप खरीफ और जायद सीजन में कर सकते हैं। यह किस्म किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है।

DKC-9144 मक्का किस्म का पकने का समय

DKC-9144 मक्का किस्म पकने में 105 से 110 दिन का समय लेती है। गर्मी के सीजन में यह किस्म 5 से 10 दिन जल्दी पक जाती है।

DKC-9144 मक्का किस्म की औसत पैदावार

DKC-9144 मक्का किस्म की औसत पैदावार 32 से 35 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है। लेकिन आप इस किस्म से सही समय पर खादों और कीटनाशकों का प्रयोग करके 40 क्वांटल तक भी पैदावार ले सकते हैं।

DKC-9144 मक्का की बीज मात्रा और मूल्या

मक्का की किस्म इस किस्म का 7 से 8 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। इसके 4 किलोग्राम बीज के पैकेट का मूल्य ₹1100 से लेकर ₹1200 तक होता है। ऑनलाइन मूल्या देखें

नोट-किसान साथी बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदी नाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- 100 दिन में पकने वाली मक्का की हाइब्रिड किस्म:किसानों की मन पसंद किस्म

पुरे देश में अच्छी पैदावार के लिए जानी जाती है मक्का की यह हाइब्रिड किस्म:बिजाई समय, औसत पैदावार

काली मिट्टी में सबसे अच्छी पैदावार निकाल कर देती है, मक्का की यह किस्म

पायनियर सीड्स की सबसे अच्छी हाइब्रिड मक्का किस्म

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment