ADV-757 मक्का किस्म की विशेषताएं:High yielding hybrid maize variety

By Kheti jankari

Updated on:

55 से 60 की कुंतल तक पैदावार देने वाली मक्का किस्म

ADV-757 मक्का किस्म की विशेषताएं:- किसान साथियों नमस्कार, अलग-अलग कंपनियों की अलग-अलग किस्म क्षेत्र के हिसाब से मशहूर होती हैं। हर कंपनी की एक ऐसी किस्म होती है, जो सबसे अधिक पैदावार निकालकर देती है। कंपनियां इन किस्म में समय-समय पर बदलाव करके इसे अधिक पैदावार लेने के लिए भी तैयार करते हैं। अच्छी पैदावार लेने के लिए आपको उन्नत किस्मों का चुनाव करना पड़ेगा। ऐसी ही एक किस्म एडवांटा सीट्स द्वारा तैयार की जाती है। एडवांटा सीड्स द्वारा दी जाने वाली सभी किस्म में ये किस्म सबसे अधिक पैदावार निकाल कर देती है। यह किस्म ADV-757 के नाम से बाजार में जानी जाती है। मक्का की इस किस्म की संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

100 दिन में पकने वाली मक्का की हाइब्रिड किस्म:किसानों की मन पसंद किस्म

ADV-757 मक्का किस्म की विशेषताएं

ADV-757 मक्का किस्म एडवांटा सीड्स द्वारा दी गई एक मक्का किस्म है। मक्का की इस किस्म का भुट्टा काफी लंबा रहता है। इसके भुट्टे दानों से पूरी तरह से भरे रहते है। इसके दानों का वजन भी अन्य किस्म के दोनों के मुकाबले अधिक होता है। इस मक्का किस्म की गिल्ली पतली और दाने लंबे होते हैं। मक्का की यह किस्म रबी सीजन में बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त है। इस सीजन में यह सबसे अच्छी पैदावार निकाल कर देते हैं।

ADV-757 मक्का किस्म का पकाने का समय

मक्का की यह एक अधिक समय में पकने वाली किस्म है। यह पकाने में 145 से 160 दिन का समय लेती है।

ADV-757 मक्का किस्म की औसत पैदावार

मक्का किस किस्म की औसत पैदावार 50 से 55 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है। लेकिन लेकिन जमीन तैयार करते समय ऑर्गेनिक खादों का प्रयोग और अच्छे से बसल डोज देने से आप इस मक्का किस्म से 60 क्वांटल प्रति एकड़ तक अधिकतर पैदावार ले सकते हैं।

नोट-किसान साथी बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- PAC-751 (इलाईट) मक्का की हाइब्रिड किस्म:पैदावार के मामले में इस किस्म का नहीं है कोई मुकाबला

पायनियर सीड्स की सबसे अच्छी हाइब्रिड मक्का किस्म

मक्का की इस किस्म से होगा तगड़ा मुनाफा:अधिक पैदावार, कम समय में पकने वाली किस्म

मक्का की वैज्ञानिक खेती:अधिक पैदावार के लिए कब बुवाई करें, क्या खाद डालें, संपूर्ण जाने

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

1 thought on “ADV-757 मक्का किस्म की विशेषताएं:High yielding hybrid maize variety”

Leave a Comment