ADV-9293 मक्का किस्म की विशेषताएं:Hybrid variety of maize with short ripening time

By Kheti jankari

Updated on:

100 दिन में पकने वाली मक्का की हाइब्रिड किस्म

लंबे दोनों वाली एडवांटा सीड्स की हाइब्रिड मक्का किस्म:औसत पैदावार, बजाई समय

ADV-9293 मक्का किस्म की विशेषताएं:- किसान साथियों नमस्कार, मक्का की किस्म की अनेक वैरायटी आपको बाजार में देखने को मिल जाती हैं। कुछ वैरायटी 100 से 110 दिन में पक जाती हैं, तथा कुछ किस्में पकने में 150 से 160 दिन का समय लेती हैं। जो किस्में पकने में अधिक समय लेती है, वह पैदावार भी अधिक निकाल कर देती हैं। मक्का की जो किस्म 100 दिन में पैक कर तैयार हो जाती है। ऐसी किस्मों आप दो फसलों के बीच के समय में आसानी से ले सकते हैं। यह किस्म एडवांटा सीड्स द्वारा दी जाती है। इस किस्म का नाम ADV-9293 है। इस मक्का किस्म की संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

ADV-9293 मक्का किस्म की विशेषताएं

ADV-9293 मक्का मध्यम लंबाई वाली एक मक्का किस्म है। यह मक्का किस्म हल्की जमीन के लिए बनाई गई है। हल्की जमीन में यह किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। वैसे तो मक्का की इस किस्म की बिजाई आप किसी भी मिट्टी में कर सकते है। यह किस्म गिरने के प्रति सहनशील है। क्योंकि इस पर भुट्टा बहुत नीचे लगता है।

पुरे देश में अच्छी पैदावार के लिए जानी जाती है मक्का की यह हाइब्रिड किस्म

ADV-9293 मक्का किस्म का पकने का समय

मक्का की यह किस्म खरीफ 100 से 110 दिन में पक जाती है। इस किस्म की बिजाई आप मुख्या रूप से खरीफ के सीजन में कर सकते हैं।

ADV-9293 मक्का किस्म की औसत पैदावार

मक्का की इस किस्म की औसत पैदावार 32 से 35 क्वांटल प्रति एकड़ तक आती है। इसके लिए आपको वैज्ञानिक तरीके से खेती करनी पड़ेगी और उसमें समय पर खादों और न्यूट्रिएंट्स का प्रयोग करना पड़ेगा।

नोट-किसान साथी बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य कर लें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- काली मिट्टी में सबसे अच्छी पैदावार निकाल कर देती है, मक्का की यह किस्म

मक्का की इस किस्म से होगा तगड़ा मुनाफा:अधिक पैदावार, कम समय में पकने वाली किस्म

पायनियर सीड्स की सबसे अच्छी हाइब्रिड मक्का किस्म

मक्का की वैज्ञानिक खेती:अधिक पैदावार के लिए कब बुवाई करें, क्या खाद डालें, संपूर्ण जाने

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment