डिकाल्ब-8181 मक्का किस्म:Dekalb-8181 corn variety characteristics

By Kheti jankari

Updated on:

डिकाल्ब-8181 मक्का किस्म

डिकाल्ब-8181 मक्का किस्म:- मक्का की बिजाई ज्यादातर किसान आलू की खुदाई के बाद करते हैं। हरियाणा और पंजाब के किसान मुख्यता इसी समय मक्का की सबसे अधिक बजाई करते हैं। यह मक्के की बिजाई का सबसे उपयुक्त समय है। मक्के की बिजाई आमतौर पर जायद और खरीफ के मौसम में की जाती है। मक्का की अनेक किस्में आपको बाजार में देखने को मिल जाती है। जो अलग-अलग सीजन के लिए बनाई जाती है। डिकाल्ब-8181 मक्का किस्म बायर सीड्स की किस्म है। यह कम समय में पककर तैयार हो जाती है। इस मक्का किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

55 से 60 की कुंतल तक पैदावार देने वाली मक्का किस्म:किसानों को अमीर बनने वाली किस्म

डिकाल्ब-8181 मक्का किस्म की विशेषताएं

डिकाल्ब-8181 बायर सीड्स द्वारा दी गई मक्का की हाइब्रिड किस्म है। यह अधिक पानी में पकने वाली किस्म है। जिस क्षेत्र में बरसात ज्यादा होती है, या जिन खेतों का पानी नहीं सूखता उन खेतों के लिए यह सबसे अच्छी किस्म है। इस किस्म की बिजाई में लाइन से लाइन की दूरी 45 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 20 से 25 सेंटीमीटर तक रखनी जरूरी है। यह एक उच्च उपज देने वाली देने वाली किस्म है। इसके भुट्टे पूरी तरह से दानों भरे होते हैं। इसके दाने चमकदार होते हैं। जिससे मंडी में इनका भाव अन्य किस्म के मुकाबले अधिक मिलता है।

डिकाल्ब-8181 मक्का किस्म की औसत पैदावार

मक्का की इस किस्म की औसत पैदावार 35 से 40 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है। लेकिन अगर आप अच्छी प्रकार से खेती करते हैं और ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इससे 45 क्विंटल प्रति एकड़ तक भी पैदावार ले सकते हैं। मक्का की पैदावार आपकी देखभाल पर निर्भर करती है।

डिकाल्ब-8181 मक्का किस्म का पकने का समय

मक्का की यह किस्म पकने में लगभग 90 से 95 दिन का समय लेती है। यह कम समय में काफी अच्छी पैदावार निकल के देती है। इसलिए यह किसानों द्वारा काफी पसंद की जाती है।

डिकाल्ब-8181 मक्का किस्म की बीज मात्रा और मूल्य

डिकाल्ब-8181 की बिजाई आप सभी प्रकार की मिट्टी में कर सकते हैं। इसकी 7 से 8 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। इसके 4 किलोग्राम बीज का पैकेट का मूल्य 1100 से ₹1200 तक रहता है। ऑनलाइन मूल्य देखें

नोट-किसान साथी बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें-लंबे दोनों वाली एडवांटा सीड्स की हाइब्रिड मक्का किस्म:औसत पैदावार, बजाई समय

काली मिट्टी में सबसे अच्छी पैदावार निकाल कर देती है, मक्का की यह किस्म

पायनियर सीड्स की सबसे अच्छी हाइब्रिड मक्का किस्म

मक्का की वैज्ञानिक खेती:अधिक पैदावार के लिए कब बुवाई करें, क्या खाद डालें, संपूर्ण जाने

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment