लहसुन में कंद फटने की मुख्य कारण:Main reasons for bursting of bulbs in garlic

By Kheti jankari

Updated on:

लहसुन में कंद फटने की समस्या

किसान साथियों नमस्कार, लहसुन एक कंद वर्गीय फसल है। जिसमें जमीन के नीचे फल बनता है। लेकिन लहसुन में कंद फटने या तना फटने की समस्या लगभग सभी क्षेत्रों में देखी जाती है। कंद फटने के मुख्य कारण और इसकी रोकथाम के उपाय जानने के लिए आप नीचे दिए कुछ कार्य कर सकते हैं।

लहसुन में नोक सुखना:पत्तियों का पीलापन:एक स्प्रे में संपूर्ण समाधान

लहसुन में कंद फटने की मुख्य कारण

लहसुन में कंद फटने के कई कारण होते हैं। अधिक खाद और अधिक पानी की वजह से लहसुन में कंद फटने और तना फटने की समस्या देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्त नाइट्रोजन का अत्यधिक प्रयोग से भी लहसुन में कंद फटने की समस्या आती है। जब आपके पौधे में न्यूट्रिशन वैल्यू ज्यादा हो जाती है। तो उसमें कंद फटने की समस्या रहती है। लहसुन में बोरोन की कमी के कारण भी यह समस्या देखने को मिलती है। 90 से 100 दिन पर लहसुन में कंद बनना शुरू हो जाता है, और उसके बाद ही यह समस्या आमतौर पर देखने को मिलती है।

लहसुन में कंद फटने की समस्या के उपाय

किसान साथियों आप लहसुन में कंद फटने की रोकथाम के लिए नीचे दिए गए कुछ उपाय कर सकते हैं-

  • पहले आप अपने लहसुन की फसल में पानी कम मात्रा में लगाएं। जब उसे जरूरत हो तभी पानी लगाएं। पानी भरकर ना रखें। हल्की संचाई करें।
  • किसान साथियों लहसुन की ऐसी किस्मों का चयन करें, जो कंद फटने और तन फटने के प्रति के सहनशील है।
  • दूसरा आप इसमें प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर जैसे – चमत्कार 500ml प्रति एकड़, लियोसिन 200ml प्रति एकड़, कल्टर 150ml प्रति एकड़, टाबोली 50ml प्रति एकड़ के साथ बोरोन 1 ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से घोल बनाकर अपनी लहसुन की फसल पर कर सकते हैं। इससे आपकी लहसुन में कंद फटने और तना फटने की समस्या पूर्ण रूप से दूर हो जाती है। इस स्प्रे से आपके कंद का साइज भी बढ़ेगा।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य दूसरे किसानों तक भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- लहसुन में 70-80 दिनों पर करें ये काम:फिर होगी बंपर पैदावार

लहसुन की उपज और क्वालिटी बढ़ाने का सबसे सस्ता स्प्रे

लहसुन में कंद बनने के समय करें इस ताकतवर खाद का इस्तेमाल:लहसुन की मोटाई और वजन बढ़ाने का आसान तरीका

धनिया में लोंगिया रोग:खराब मौसम में यह है सबसे अच्छा सबसे अच्छा फफूंदी नाशक

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment