पॉपुलर की टॉप किस्में:Top Varieties of Popular

By Kheti jankari

Updated on:

पॉपुलर के पेड़ की बेस्ट किस्म और उनकी पहचान के बारे में जानें

पॉपुलर की टॉप किस्में:- किसान साथियों नमस्कार, पॉपुलर की खेती इस समय किसानों की पहली पसंद बनी हुई है। क्योंकि पॉपुलर की लकड़ी की रेट काफी अच्छे चल रहे हैं। पॉपुलर एक ऐसी फसल है, जो 3 से 4 साल में तैयार हो जाती है। इससे किसान भाई अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। पॉपुलर की अलग-अलग क किस्में आती हैं। पॉपुलर की खेती के लिए रेताली या दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है। आज मैं आपको पॉपुलर की टॉप किस्म के बारे में बताऊंगा और उनकी आप पहचान कैसे कर सकते हैं। इस बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए पुरा लेख पढ़ें।

पॉपुलर लगाने वाले किसान जरूर पढ़ें:कम समय में पॉपुलर तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण बातें

पॉपुलर की टॉप किस्में

इस समय पॉपुलर की चार किस्में काफी प्रचलित है। यह किस्में किसानों को पिछले वर्षों में अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है। इन चार किस्म में 109, 110, 111 और 112 किस्में शामिल हैं। यह किस्में तैयार होने में कम समय लेती है।

पॉपुलर की 109 किस्म की पहचान

पॉपुलर की इस किस्म का रंग हल्का लाल होता है। इसका पेड़ नीचे से मोटा और ऊपर से पतला होता है। इसकी टहनियां में से आगे दूसरी टहनियां निकलते हैं। यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। यह किस्म 3 से 4 साल में तैयार हो जाती है।

पॉपुलर की 110 किस्म की पहचान

पॉपुलर की इस किस्म का रंग लाल होता है। यह किस्म भी 109 के जैसे नीचे से थोड़ी मोटी और ऊपर से पतली होती है। लेकिन इस किस्म में कहानियां सिंगल निकलती है। उनके अंदर से कोई दूसरी कहानी नहीं निकलती। यह किस्म भी 3 से 4 साल में आसानी से तैयार हो जाती है।

पॉपुलर की 111 किस्म की पहचान

पॉपुलर की इस किस्म के पेड़ का रंग सफेद होता है। इसका पेड़ नीचे से ऊपर तक एक सामान मोटाई वाला होता है। इस का छिलका हल्का होता है। इस किस्म के पेड़ पर धारियाँ काम गहरी बनी होती है। यह देखने में काफी सूंदर किस्म है। इस में टहनी नीचे से शुरू होकर आखिरी तक होती हैं। इस किस्म का मूल्य भी अन्य किस्में के मुकाबले थोड़ी अधिक लगता है। यह किस्म 3 साल में तैयार हो जाती है।

पॉपुलर की 112 किस्म की पहचान

पॉपुलर की इस किस्म में छिलका 111 के मुकाबले अधिक होता है और छिलके में मोटी और गहरी धारियां बनी होती है। यह किम 111 किस्म के मुकाबले थोड़ी खुरदरी होती है। इस किस्म का रंग हल्का लाल होता है। यह किस्म भी 3 साल में तैयार हो जाती है।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे अन्य आगे दूसरे किसानों तक भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें – गेहूं में खरपतवार नाशकों का प्रयोग कितने दिन तक कर सकते हैं:क्या कहते है कृषि जानकर

सरसों में पाले से नुक्सान:क्या करें किसान, कृषि वैज्ञानिकों ने बताएं यह आसान तरीका

चमकदार और मोटे दाने वाली श्रीराम सीड्स की इस मूंग किस्म की करें बजाई:मिलेगी अधिक पैदावार

चने में इल्ली कंट्रोल का बेस्ट स्प्रे:सही समय पर सही दवा का चयन करें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

1 thought on “पॉपुलर की टॉप किस्में:Top Varieties of Popular”

Leave a Comment