पॉपुलर लगाने वाले किसान जरूर पढ़ें:कम समय में पॉपुलर तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण बातें:Things to keep in mind while planting poplar

By Kheti jankari

Updated on:

पॉपुलर लगाने वाले किसान जरूर पढ़ें

पॉपुलर लगाने वाले किसान जरूर पढ़ें। कम समय में पॉपुलर तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण बातें। पॉपुलर की खेती। पॉपुलर के पेड़ लगाने का तरीका। पॉपुलर के पेड़ लगाने का सही समय। पॉपुलर लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें। Things to keep in mind while planting poplar.

गेहूं में आखिरी खाद:वजनदार दानों के लिए यूरिया के साथ क्या मिलाए किसान

किसान साथियों नमस्कार, इस समय पॉपलुर लकड़ी के रेट काफी अधिक चल रहे हैं। किसान भाई लकड़ी लगाकर खेती से अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। कुछ किसान भाई तो लगातार पॉपुलर के पेड़ लगाकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, और पॉपुलर को फसल की तरह तैयार हैं. पॉपुलर को लकड़ी न बोलकर अगर उसकी फसल बोलूं तो, यह फसल 3 से 4 साल में तैयार हो जाती है। यह अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग समय होता है। किसान साथियों अगर आप पॉपुलर की खेती करना चाहते हैं। तो आप नीचे दिए गई कुछ बातों का ध्यान रखें। जिससे आप अपनी फसल पॉपुलर की फसल को काम समय में तैयार कर सकते हैं, और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

पॉपुलर लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

किसान साथियों पॉपुलर लगाते समय आप नीचे दी गई कुछ बातों का ध्यान रखते हैं। तो आप समय से पहले ही अपनी पॉपुलर की लकड़ी को तैयार कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण बातें-

जल भराव वाले क्षेत्रों में तहलका मचाएगी गन्ने की यह किस्म

  • किसान साथी पॉपुलर लगाते समय कृपया पॉपुलर को उचित दूरी पर लगाएं। लाइन से लाइन की दुरी 13 फ़ीट और पौधे से पौधे की दुरी भी 13 फ़ीट रखें। जिससे उसमें हवा का संचार अच्छे से होता रहे और आपके पौधे अच्छे से बढ़वार कर सकें।
  • आप सही खेत और सही किस्म का चुनाव करें। आप कोई ऐसी पुरानी किस्म को ना लगाएं। जो तैयार होने में अधिक समय लेती हो। अगाती किस्मों का चयन करें। जो कम समय में तैयार होती है।
  • जिस खेत में आप पॉपुलर लगाना चाहते हैं। उस खेत में पॉपुलर लगाने से पहले गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट अवश्य डाल दें। अगर आप गेहूं या गन्ने की फसल में पॉपुलर लगाना चाहते हैं। तो आप उसमें वर्मी कंपोस्ट 500 से 1 किलोग्राम प्रति पौधा अवश्य डाल दें।
  • पॉपुलर के पौधे को गर्मी के मौसम में थोड़ी अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए किसान साथी समय-समय पर सिंचाई करते रहें।
  • पॉपुलर को आप जनवरी में लगा दें। ताकि बसंत के मौसम तक वो जड़ पकड़ लें। और उसमे जल्दी पत्ते निकल आएं।
  • पॉपुलर के खेत में गाने की बिजाई करें। इसके आपको अधिक लाभ देखने को मिलते हैं। एक तो आपके पॉपुलर के पेड़ जंगली जानवरों के नुकसान से बच जाते हैं। दूसरा किसानों को गन्ने की फसल से आर्थिक लाभ भी होता है। तीसरा गाने में प्रयोग किए जाने वाले खादों से आपकी पॉपुलर का खेत जल्दी तैयार होता है।

किसान साथियों अगर आप पॉपुलर की खेती करते हैं, और आप उसमें क्या-क्या प्रयोग करते हैं। इस बारे में कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं और अगर आपको मेरा लेख अच्छा लगा। तो इसे अन्य दूसरे किसानों तक भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें – गेहूं में जड़ों के विकास के लिए माइकोराइजा डालें या ह्यूमिक एसिड, दोनों में क्या अंतर है

गन्ने की बुवाई करते समय कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई खाद पद्धति को जानें

गेहूं में दोगुने कल्ले और लंबी बाली के लिए पानी के साथ डालें ये तीन खाद:अनुभवी किसान का फार्मूला

गन्ने में अधिक फुटाव, लंबाई और मोटाई के लिए संपूर्ण खाद

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment