लहसुन में पिक्सल का प्रयोग:Use of picxel in garlic

By Kheti jankari

Updated on:

लहसुन में कितना कारगर है पिक्सल का प्रयोग

कुछ क्षेत्रों में जमीन काफी कठोर होती है। वहां पर कंद वर्गीय फसलें जैसे- आलू, प्याज, लहसुन, आदि फसलों को लगाने पर वह अच्छे से ग्रोथ नहीं कर पाते। क्योंकि अगर आपकी मिट्टी कठोर होगी, तो इन फसलों का कंद यानी फल अच्छे से नहीं बन पाता। इसलिए काफी स्थानों पर किसान इन फसलों को छोड़कर ऐसी फसलों का प्रयोग करते हैं। जिसमें ऊपर फल लगते हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो आप एफएमसी के पिक्सेल प्रोडक्ट का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपकी मिट्टी में किस प्रकार कार्य करता है। इसकी कितनी मात्रा आप अपनी फसल में डाल सकते हैं। इसके बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे जानें।

लहसुन में 70-80 दिनों पर करें ये काम:फिर होगी बंपर पैदावार

पिक्सल एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिया गया एक उत्पाद है। यह सॉइल कंडीशनर का काम करता है। एफएमसी पिक्सल एक ऑर्गेनिक उत्पाद है। जो खदानों से निकाला जाता है। इसमें ऑर्गेनिक कार्बन के साथ-साथ ह्यूमिक एसिड, फॉलोविक एसिड और कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे यह आपकी मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाने और मिट्टी के पीएच लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है। पिक्सल आपकी मिट्टी को भुरभुरी बनता है। जिससे कंद अच्छे से फलता और फूलता है। यह आपकी मिट्टी में पानी को रोकने की क्षमता को बढ़ाता है। जिससे आपकी मिट्टी जल्दी से पानी पी लेती है। और पौधे को जो न्यूट्रिएंट्स चाहिए, वह आसानी से ग्रहण कर लेता है। यह जड़ों के विकास में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

लहसुन एक कंद वर्गीय फसल है। इसमें आप पिक्सल का प्रयोग करके अपनी पैदावार को बढ़ा सकते हैं। क्योंकि पिक्सल आपकी मिट्टी को भुरभुरी बना देगा। जिससे कंद अच्छे से बैठेगा और उसका साइज बड़ा होगा। आपकी उपज बढ़ेगी और लहसुन की क्वालिटी में भी सुधार होगा। पिक्सल डाले हुए खेत में चलने पर आपको अपने आप अनुभव होगा की उसकी मिटटी अन्य खेतों के मुकाबले मुलायम है।

लहसुन में पिक्सल को आप 1 लीटर प्रति एकड़ के हिसाब से प्रयोग कर सकते हैं। इसको आप खाद के साथ मिलाकर पानी से पहले मिट्टी में मिला दें या फिर किसी ड्रम में घोलकर पानी के साथ भी अपने खेत में चला सकते हैं। लहसुन में पिक्सल को आप 50 से 60 दिन पर प्रयोग कर सकते है।

अगर आपने एफएमसी पिक्सल का पहले भी प्रयोग किया है। आपको इसके कैसे रिजल्ट देखने को मिले। कृपा कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं और इसे आगे दूसरे किसानों तक भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गुड़ाई के समय लहसुन में क्या डालें:जड़ गलन समस्या व जड़ के कीड़े की रोकथाम

लहसुन में लगने वाले सबसे ख़तरनाक फफूंदी जनित रोग:लहसुन की ऊपर की पत्तियों का सूखना,कैसे करें रोकथाम:सम्पूर्ण जानें

लहसुन में पीलापन:पौधे के पत्ते ऊपर से सूखने का मुख्या कारण, कृषि जानकार ने बताया ये तरीका

कैल्शियम नाइट्रेट का लहसुन में कब प्रयोग करें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment