गन्ना बिजाई से पहले गहरी जुताई करने के फायदे:Benefits of deep plowing before sowing crop

By Kheti jankari

Updated on:

गन्ना बिजाई से पहले गहरी जुताई करने के फायदे

गन्ना बिजाई से पहले गहरी जुताई करने के फायदे:- आजकल अधिकतर किसान साथी, रोटावेटर से अपने खेतों की जुताई अधिक करते हैं। रोटावेटर से जुताई करना किसानों के लिए थोड़ा सस्ता पड़ जाता है, और इसमें जमीन की ऊपरी परत भुरभुर आसानी से हो जाती है। लेकिन रोटावेटर से जुताई करने से किसानों का काफी नुकसान भी होता है। उनकी मिट्टी में ज्यादा गहराई तक जुताई नहीं हो पाती, जिससे उनकी मिट्टी जमीन की जल ग्रहण करने की क्षमता और उपजाऊ क्षमता कम हो जाती है। इसलिए किसान साथियों हमें साल में एक बार अपने खेत की गर्मी के मौसम में गहरी जुताई अवश्य करनी चाहिए। एक तो गर्मी के मौसम में किसानों के पास समय काफी होता है, तो वह गहरी जुताई आराम से कर लेते हैं। गन्ना बिजाई से पहले भी हमें गहरी जुताई अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि गन्ना एक लंबे समय तक में पकने वाली फसल है, और इसमें रोग और कीटों का प्रकोप भी अधिक देखने को मिलता है। इसलिए आपको गन्ना बिजाई से पहले गहरी जुताई करनी चाहिए। गन्ना बिजाई से पहले गहरी जुताई करने के कुछ लाभ नीचे बताए गए हैं। कृपा लेख पूरा पढ़ें।

गन्ने बिजाई की नई विधि:अधिक पैदावार के लिए बिजाई करते समय क्या सावधानियां रखें

गन्ना बिजाई से पहले गहरी जुताई करने के फायदे

गन्ना बिजाई करने से पहले गहरी जुताई करना काफी फयदेमंद होता है। गहरी जुताई करने के कुछ लाभ नीचे बताये गए है।

  • गहरी जुताई करने से मिट्टी की ऊपरी कठोर पर परत टूट जाती है, और मिट्टी की जल ग्रहण क्षमता अधिक बढ़ जाती है।
  • गन्ने की फसल 10 से 12 महीने में पककर तैयार हो जाती है, और इसकी जड़ें भी काफी गहराई तक जाती हैं। इसलिए गन्ना बिजाई से पहले गहरी जुताई अवश्य करनी चाहिए।
  • गहरी जुताई करने से आपके खेत के जिद्दी खरपतवार आसानी से नष्ट हो जाते है। आपकी अगली फसल में खरपतवार काफी कम मात्रा में उगते है।
  • गहरी जुताई करने से आप आपकी फसल की 10% से 15% तक पैदावार बढ़ा सकते हैं।
  • गहरी जुताई करने से मिट्टी के नीचे कीट ऊपर आ जाते हैं, और तेज धूप लगने के कारण वह नष्ट हो जाते हैं।
  • गहरी जुताई करने से फसल के अवशेष मिट्टी के नीचे गहराई में दब जाते हैं, जिससे मिटटी में आर्गेनिक तत्वों की मात्रा बढ़ती है।
  • गहरी जुताई करने से आपकी मिटटी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है। और फसलों से आपको अधिक पैदावार मिलती है।

किसान साथियों अगर आप किसी कारण से गहरी जुताई नहीं कर पाते, तो आपको अपने खेत में हरी खाद (मूंग या ढांचा) की बिजाई वर्ष में एक बार अवश्य कर लेनी चाहिए। इससे भी आपकी मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गन्ने की तूफानी किस्म:अधिक मोटाई और गिरने के प्रति सहनशील किस्म

शाहजहांपुर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई गन्ने की नई किस्म:स्टिक पहचान और विशेषताएं जानें

गन्ने में जड़ बेधक का नियंत्रण कैसे करें:गन्ने की ऊपरी पत्तियां पीली होने का कारण

गन्ने में ट्राइकों कार्ड का प्रयोग| Trico Card Uses In Sugarcane (ट्राइकोग्रामा मक्खी)

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment