CO-5009 गन्ना किस्म की विशेषताएं:CO-5009 Sugarcane Variety Identification

By Kheti jankari

Updated on:

CO-5009 गन्ना किस्म की विशेषताएं

CO-5009 गन्ना किस्म की विशेषताएं:- किसान साथियों नमस्कार, एक अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए हमें एक अच्छी किस्म का चुनाव करना बहुत ज्यादा आवश्यक होता है। क्योंकि किस्म पर ही निर्भर करता है, कि उसमें कितनी पैदावार देने की क्षमता है। कुछ गन्ना किस्में रोग ग्रसित हो चुकी हैं। वह पैदावार भले ही अच्छी निकल कर दें। लेकिन उनका उन पर किसानों का खर्च अधिक होता है। भारत के वैज्ञानिकों ने एक किस्म तैयार की है, जो CO-5009 के नाम से जानी जाती है। इस गन्ना किस्म की बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

गन्ने की रिंग पिट विधि:कहां फेल होते हैं किसान, बिजाई करते समय क्या सावधानियां रखें

CO-5009 गन्ना किस्म की विशेषताएं

CO-5009 गन्ना किस्म गन्ना प्रजनन संस्थान, कोयंबटूर द्वारा की गई एक किस्म है। गन्ने की इस किस्म इस किस्म में कल्लों फुटाव बहुत अच्छा होता है। इसकी एक आंख से 8 से 10 गन्ने आसानी से बन जाते हैं। गन्ने की यह किस्म रेड रॉट, टॉप बोरर और पोका बोइंग जैसे रोगों से सुरक्षित है। इसमें किसी प्रकार का कोई रोग नहीं लगता। यह गन्ने की एक ठोस किस्म है। जिससे यह वजन अधिक देती है। इस गन्ना किस्म की पैड़ी का फुटाव भी काफी अच्छा देखा गया है। इस किस्म का अगोला अप्रैल तक हरा रहता है। अधिक लंबाई होने के साथ भी यह गन्ना किस्म गिरने के प्रति सहनशील है। यह एक बंधाई में ही खड़ी रहती है, और किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है।

CO-5009 गन्ना किस्म की पहचान

गन्ने की इस किस्म की आंख गोल उभरी हुई होती है। इसकी पोरी लंबी और मोटी होती है। इसकी लीफ शीत का रंग हल्का लाल होता है। इसकी गन्ने के रंग की बात करें, तो इसका गन्ना हल्का हरे पीले रंग का होता है। इसके अगोले पर हल्के-हल्के कांटे देखे जाते हैं। लेकिन इसके अगोले का रंग गहरा हरा होता है। इसके एक गन्ने की लंबाई 12 से 13 फीट तक आसानी से हो जाती है।

CO-5009 गन्ना किस्म की औसत पैदावार

CO-5009 गन्ना किस्म की औसत पैदावार 400 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है। लेकिन अगर आप इस किस्म में बिजाई के समय से ही खादों और पानी का प्रबंध सही से करते हो, तो यह आपको 450 से 500 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार भी दे देती है।

नोट-किसान साथी बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदी नाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- CO-0238 से अधिक पैदावार निकाल कर देती है गन्ने की यह अगेती किस्म

गन्ना बुवाई करते समय 90% प्रतिशत किसान ये गलतियां करते हैं

पोका बोईंग और रेड रॉट जैसे रोगों को सहने की शक्ति रखती है गन्ने की यह अर्ली किस्म

गन्ने में कम पैसों में खरपतवार नियंत्रण कैसे करे|Weed control in sugarcane

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

2 thoughts on “CO-5009 गन्ना किस्म की विशेषताएं:CO-5009 Sugarcane Variety Identification”

Leave a Comment