प्याज रोपाई में सबसे अच्छे खाद:Best fertilizer for onion planting

By Kheti jankari

Updated on:

प्याज की रोपाई से पहले खेत तैयारी में डालें ये बेस्ट खाद कांबिनेशन

प्याज रोपाई में सबसे अच्छे खाद:- प्याज खरीफ और रबी दोनों सीजन में लगाया जाता है। लेकिन रबी के सीजन में प्याज सबसे अधिक मात्रा में लगता है। प्याज एक ऐसी फसल है, जिसकी पहले पौध तैयार करके उसके बाद इसकी रोपाई की जाती है। रबी के सीजन में प्याज की पौध की रोपाई दिसंबर और जनवरी में मुख्य तौर पर की जाती है ,प्याज की रोपाई के समय हमें कौन-कौन से खादों का प्रयोग करना चाहिए। इस बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

लहसुन में कितना कारगर है पिक्सल का प्रयोग:कंद वर्गीय फसलों के लिए रामबाण

प्याज रोपाई में सबसे अच्छे खाद

प्याज की रोपाई करने से पहले हमें खेत तैयारी के समय उसमें खादों का एक मिश्रण डालना पड़ता है। जिससे उसकी प्राथमिक पोषक तत्व पूरी मात्रा में मिल सके और आपकी प्याज की फसल शुरू से ही अच्छे से जमीन में पकड़ बनाए और हरी भरी रहे। प्याज की खेती में कीटों और फंगस रोगों के लिए भी हमें इस समय कुछ दवाइयां का इस्तेमाल करना पड़ता है।

प्याज के खेत की तयारी करने से पहले उसमे 3 से 4 ट्रॉली गोबर की खाद मिला लें। उसके बाद खेत की जुताई करने से पहले 100 किलोग्राम एसएसपी, 50 किलोग्राम डीएपी, 50 किलोग्राम एमओप, 5 किलोग्राम सल्फर 90% और 5 किलोग्राम (फ़िप्रोनिल) रीजेंट को हमें साथ में मिलाकर खेत मर बिखेर दें और उसके बाद इसकी अच्छे से जुताई कर दें। जुताई करने के बाद आप अपने पौध की रोपाई कर सकते हैं। अगर आप इन ऑफर दिए गए खातों का इस्तेमाल करते हैं। तो आपको अपने प्याज की फसल में कुछ और डालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

नोट- किसान साथी प्याज रोपाई से पहले अपनी मिट्टी की जांच अवश्य कर ले। ताकि आपको पता चल सके कि खेत में किन-किन तत्वों की कमी है, और उसके हिसाब से भी आप कुछ खादों की मात्रा को ऊपर या नीचे कर सकते हैं।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- लहसुन में कितना कारगर है पिक्सल का प्रयोग:कंद वर्गीय फसलों के लिए रामबाण

लहसुन में 70-80 दिनों पर करें ये काम:फिर होगी बंपर पैदावार

लहसुन की उपज और क्वालिटी बढ़ाने का सबसे सस्ता स्प्रे

आलू में झुलसा रोग की आने से पहले ही करें पहचान आपनाएँ ये आसान तरीका

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment