2024 में पॉपुलर की खेती कितनी फायदेमंद:पॉपुलर की खेती करें या ना करें:What things should be kept in mind while planting poplar

By Kheti jankari

Updated on:

2024 में पॉपुलर की खेती कितनी फायदेमंद

2024 में पॉपुलर की खेती कितनी फायदेमंद:- पॉपुलर एक ऐसी फसल फसल है। अगर आपको इसका रेट सही मिल जाता है, तो यह आपको काफी अच्छी मुनाफा कमा कर देती है। पॉपुलर की खेती से मुनाफा आपका रेट पर निर्भर करता है, और आप कितने समय में पॉपुलर को तैयार करते हैं। अगर आप पॉपुलर की फसल को 3 से 4 साल में तैयार करते हैं, और आपको इसके लिए अच्छे मिल जाते हैं। तो यह आपको अन्य दूसरी फसलों से दुगना या तीन गुणा मुनाफा भी देती है। किसान साथियों अगर आप पॉपुलर की खेती करना चाहते हैं, तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप 2024 में पॉपुलर की खेती करें या ना करें। इस बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

पॉपुलर के पेड़ की बेस्ट किस्म और उनकी पहचान के बारे में जानें

2024 में पॉपुलर की खेती करें या ना करें

किसान साथियों आपको अपनी पूरी जमीन पर कभी भी पॉपुलर की खेती नहीं करनी चाहिए। आप अपनी जमीन 1/3 भाग या 1/2 भाग पर पॉपुलर की खेती कर सकते हैं। क्योंकि अगर रेट कम ज्यादा होता भी है, तो किसान उसको सहन कर सके। उसको अधिक नुकसान ना हो। वैसे तो अगर आप 2024 में पॉपुलर की खेती करना चाहते हैं। तो आपको यह लिए यह मुनाफा की फसल सिद्ध होगी। क्योंकि अगले 4 से 5 साल पॉपुलर के रेट कम नहीं आने वाले। इसलिए आप पॉपुलर की खेती आराम से कर सकते हैं। पॉपुलर की खेती करते समय आपको एक बात ध्यान रखती है। जब भी आपको ऐसा लगे की पॉपुलर का मूल्य नीचे को आ रहा है। तो आप उस समय अपनी फसल को कटवा सकते हैं। क्योंकि अगर रेट ज्यादा नीचे आ जाएगा, तो आपको नुकसान होगा। इसलिए आपको समय से पहले भी अपनी फसल को बेचना पद सकता है।

पॉपुलर के पेड़ लगाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें

किसान साथियों पॉपुलर का पेड़ लगाते समय हमें नीचे दी गई कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं। तो निश्चित ही आप अपनी फसल को 3 से 4 साल में तैयार कर सकते हैं।

  • पॉपुलर को आप जनवरी या फरवरी के महीने में लगाना चाहिए। यह पॉपुलर को लगाने का सबसे सही समय है। पॉपुलर का गड्ढा 2.5 से 3 फीट गहरा होना चाहिए।
  • पॉपुलर की दूरी आपको कम से कम लाइन से लाइन की दूरी 14 फीट और पौधे से पौधे की दूरी 14 फिट रखनी चाहिए। अगर आप बाउंड्री पर 7 फ़ीट पर भी लगा सकते हैं।
  • किसान साथियों पॉपुलर के पेड़ के लिए पोटाश बहुत अच्छा खाद है। इसलिए आप समय- समय पर पोटाश का प्रयोग करते रहें।
  • किसान साथियों आप पॉपुलर की ऐसी किस्म का चुनाव करें। जो कम समय में तैयार होती है। सही किस्म ही आपको अच्छी पैदावार निकाल कर देगी।
  • अगर हो सके तो आपको गन्ने के खेत में पॉपुलर के पेट लगाने चाहिए। क्योंकि गन्ने के खेत में पॉपुलर बहुत जल्दी बढ़वार करते हैं।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य दूसरे किसानों तक भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- लेट बजाई करने वाले किसानों को बंपर पैदावार देगी ये गेहूं किस्म

चमकदार और मोटे दाने वाली श्रीराम सीड्स की इस मूंग किस्म की करें बजाई:मिलेगी अधिक पैदावार

गेहूं वाले किसान सावधान:ठंड के मौसम में तेजी से फैल रहा है ये रोग

गेहूं की बाली में दानों की संख्या और दानों का वजन बढ़ाने के लिए करें ये स्प्रे:खर्च मात्र 150रु

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment