करेले की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में:Top 5 hybrid varieties of bitter gourd

By Kheti jankari

Updated on:

करेले की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में

करेले की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में:- करेला एक बेल वर्गीय फसल है। इसकी बेल पर इसका फल लगता है। करेले की बिजाई साल में दो बार की जाती है। फरवरी और जून, जुलाई में करेले की बिजाई की बिजाई करने का सही समय होता है। करेले की फसल आम तौर पर 55 से 60 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसकी पैदावार की बात करें, तो अलग-अलग किस्म की पैदावार औसतन 10 टन प्रति एकड़ तक आसानी से निकल आती है। अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग करेला किस्में अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। लेकिन कुछ किस्में जो लगभग सभी क्षेत्रों में काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती हैं। टॉप 5 किस्में नीचे बताई गयी है।

टमाटर की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में|Top 5 Hybrid Varieties of Tomatoes

करेले की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में

वैसे तो करेले की अलग-अलग किस्म की अपनी अलग-अलग विशेषताएं होती है। आज मैं आपको ऐसी पांच हाइब्रिड किस्म के बारे में बताऊंगा। जिनका भाव भी मंडी में आपको अधिक देखने को मिलता है और यह आपको पैदावार भी अच्छी निकल कर देती हैं।

  • अस्मिता (सिजेंटा)– यह सिंजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की एक हाइब्रिड करेला किस्म है। इसकी बिजाई आप किसी भी मौसम में कर सकते है। इसके एक फल का वजन 130g से 140g तक रहता है। इसका 600g से 700g प्रति एकड़ तक बीज लगता है। इसकी पहली तुड़ाई 55 से 60 दिन पर हो जाती है।
  • मोनिका (सकटा)– मोनिका सकाता सीड्स की एक हाइब्रिड करेला किस्म है। इसके फल का रंग गहरा हरा होता है। इसके फल की लम्बाई 15cm से 18cm तक होती है। इसके एक फल का वजन 120g से 150g तक रहता है। इसकी पहली तुड़ाई 50 से 55 दिन पर हो जाती है।
  • अमनश्री (ननहेम)यह बासफ (ननहेम) की एक हाइब्रिड करेला किस्म है। इसके फल की लम्बाई 22cm से 24cm तक रहती है। इसके फल का रंग गहरा हरा रहता है। इसकी पहली तुड़ाई 45 से 50 दिन पर हो जाती है।
  • एसडब्ल्यू-811 (यूएस एग्रीसीड्स)– यह किस्म यूएस एग्रीसीड्स की एक हाइब्रिड करेला किस्म है। इसके फल की लम्बाई 18cm से 20cm तक होती है। इसके एक फल का वजन 150g से 180g तक रहता है। इसकी पहली तुड़ाई 60 से 65 दिन पर हो जाती है।
  • नूर F1 (एसेन हाईवेज)– नूर F1 एसेन हाईवेज हाइब्रिड करेला किस्म है। इसके फल की लम्बाई 19cm से 20cm तक होती है। इसके एक फल का वजन 140g से 150g तक रहता है। इसकी पहली तुड़ाई 45 दिन पर हो जाती है।

किसान साथियों आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। अगर आपको भी कोई करेले की किस्म अच्छी लगती हो। तो उसे भी कमेंट में बताएं, ताकि दूसरे किसान भी उसकी किस्म को लगाकर अच्छी पैदावार ले सकें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें-शिमला मिर्च की उन्नत खेती कैसे करें|How to do advanced farming of capsicum

मूंग में बिजाई के समय बेस्ट खाद कॉन्बिनेशन:मूंग बिजाई करने का सही समय और तरीका जानें

मिर्च की रोपाई से पहले खेत की तैयारी:कौन-कौन से खाद डालें, बेस्ट कांबिनेशन

लहसुन की उपज और क्वालिटी बढ़ाने का सबसे सस्ता स्प्रे

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment