मूंग की 5 टॉप किस्में:गर्मी में बिजाई के लिए सबसे अच्छी मूंग किस्में:Top 5 varieties of moong

By Kheti jankari

Published on:

मूंग की 5 टॉप किस्में

मूंग की 5 टॉप किस्में, मूंग की खेती, स्टार-444 मूंग किस्म, एमएच-1142 मुंग किस्म, एसआरपीएम-26 (विजेता) मूंग किस्म, SVM-88 मूंग किस्म, आईपीएम 205-07 (विराट) मूंग किस्म, मूंग की उन्नत किस्में, Top 5 varieties of moong.

मूंग में बिजाई के समय बेस्ट खाद कॉन्बिनेशन:मूंग बिजाई करने का सही समय और तरीका जानें

मूंग की बिजाई की बात करें, तो मूंग की बिजाई जायद और रबी दोनों सीजन में की जाती है। जायद का सीजन गर्मी वाला यानी के मार्च अप्रैल वाला मौसम होता है। मूंग एक दलहनी फसल है। जिसको दाल के रूप में प्रयोग किया जाता है। कुछ किसान इसकी बिजाई हरी खाद के लिए भी करते हैं। मूंग की काफी सारी किस्में बाजार में आपको देखने को मिल जाती है। जो किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। यह किस्में एक साथ पकाने वाली किस्म है। इनमें कुछ फलियां आगे पीछे नहीं पकती और किसान भाई इससे काफी अच्छी पैदावार ले रहे हैं। मूंग की इन पांच किस्म की बिजाई करके आप भी काफी अच्छी पैदावार निकाल सकते हैं। मूंग की टॉप पांच किस्में नीचे बताई गई है।

मूंग की 5 टॉप किस्में

मूंग की टॉप 5 किस्म जिनकी बिजाई आप गर्मी के मौसम में कर सकते हैं। वह आपको नीचे बताई गई है। इन किस्मों की बिजाई करके आप काफी अच्छी पैदावार ले सकते हैं। यह किस्में किसानों के बीच काफी मशहूर भी हैं।

मूंग की उन्नत खेती:बजाई समय, बीज मात्रा सम्पूर्ण

स्टार-444 मूंग किस्म 

स्टार-444 स्टार एग्री सीड्स की एक हाइब्रिड मूंग किस्म है। इस किस्म की बिजाई आप पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में कर सकते हैं। मूंग की इसकी किस्म अन्य किस्मों के मुकाबले अधिक फुटाव होता है। इसमें 4 से 5 कल्ले निकलते हैं। मूंग की यह किस्म पकाने में लगभग 60 से 65 दिन का समय लेती है। पूरा लेख पढ़ें।

एमएच-1142 मुंग किस्म 

एमएच-1142 हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार द्वारा वर्ष 2020 में तैयार की गई एक मूंग किस्म है ,यह किस्म पीला मोजक रोग के प्रति सहनशील है और पाउडर मिलेडीयू रोग के प्रति मध्य सहनशील है। मूंग की यह किस्म पकने में 65 से 70 दिन का समय लेती है। पूरा लेख पढ़ें।

एसआरपीएम-26 (विजेता) मूंग किस्म 

एसआरपीएम-26 (विजेता) मूंग की यह श्रीराम सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की एक मूंग किस्म है। यह मूंग की एक रिसर्च किस्म है। यह किस्म पीला मोजक वायरस के प्रति सहनशील है। इसके पौधे की ऊंचाई लगभग 70 से 80 सेंटीमीटर तक रहती है। इस पर फलियाँ गुच्छों में लगती है, और एक फली में 12 से 14 दाने पाए जाते हैं।मूंग की इस किस्म की औसत पैदावार 10 से 12 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है। पूरा लेख पढ़ें।

SVM-88 मूंग किस्म 

मूंग की यह किस्म शक्ति वर्धक सीड्स कंपनी की एक मूंग किस्म है। इसके पौधे की लंबाई 45 से 50 सेंटीमीटर तक रहती है। मूंग की इस किस्म में पाउडरी मिलडायू और पीला मोजेक रोग नहीं लगता। इसकी एक पौधे पर तीन से चार मुख्य शाखाएं होती हैं। इसमें गुच्छेदार फलियां होती हैं, और एक पौधे पर चार से पांच फलियां पाई जाती है। एक फली में 10 से 12 दाने आसानी से निकल आते हैं। मूंग की किस्म गर्मी की मौसम में पकने में 55 से 60 दिन का समय और खरीफ यानी बरसात के मौसम में पकने में 65 से 70 दिन का समय लेती है। पूरा लेख पढ़ें।

आईपीएम 205-07 (विराट) मूंग किस्म 

मूंग की यह किस्म भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर द्वारा वर्ष 2016 में बनाई गई थी। यह किस्म विराट के नाम से भी जनि जाती है। यह एक ऐसी मूंग की किस्म जिसकी बिजाई आप खरीफ और रबी दोनों सीजन में कर सकते हैं। इसको बिजाई के लिए 20 से 40 डिग्री तक का तापमान सबसे सही रहता है। मूंग की यह किस्म पीला मोजक रोग के प्रति सहनशील है। यह एक कम लंबाई वाली मूंग किस्म है। मूंग की यह किस्म 50 से 55 दिन में पैक कर तैयार हो जाती है। पूरा लेख पढ़ें।

किसान साथियों आप ऊपर दी गई। इन मूंग किस्म में से किसी भी किस्म की बिजाई कर सकते हैं। यह किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment