पैडी गन्ने में रैटून मैनेजर का रोल:क्या फायदे, कैसे कार्य करता है, संपूर्ण जानें:Benefits of Ratoon Manager

By Kheti jankari

Published On:

Follow Us
पैडी गन्ने में रैटून मैनेजर का रोल

पैडी गन्ने में रैटून मैनेजर का रोल की बात करें, तो रैटून मैनेजर पैडी गन्ने में काफी फायदेमंद होता है। किसानों को अक्सर पैडी गन्ना लेने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पैड़ी गन्ने से उनका 100% जमाव नहीं निकलता और कल्लों का फुटाव भी कम होता है। जिससे पैड़ी की पैदावार घटती है। लेकिन रैटून मैनेजर के प्रयोग से किसान लगातार पैडी गन्ने से अच्छी पैदावार निकल रहे हैं। और उनके गन्ने में रोग भी कम मात्रा में लगते हैं। पैडी गन्ने में रैटून मैनेजर किस प्रकार फायदेमंद है, और यह कैसे कार्य करता है। इस बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

गन्ने को स्वस्थ रखने का तरीका:अधिक पैदावार, रोगों से छुटकारा पाएं

रैटून मैनेजर क्या है

RMD जिसे रैटून मैनेजर बोला जाता है। यह एक ऐसा कृषि यंत्र है, जो गन्ने के खूडों की ऊपरी परत को काट देता है, और गन्ने की जड़ एक समान जमीन के बराबर कट जाती है। क्योंकि गन्ना कटाई के समय कुछ गन्ने ऊपर-नीचे से कट जाते हैं। रैटून मैनेजर की सहायता से उनकी एक समान कटिंग हो जाती है। रैटून मैनेजर का प्रयोग आपको अपने पैडी गन्ने में जरूर करना चाहिए। रैटून मैनेजर ट्रैक्टर की सहयता से चलाया जाता है।

गन्ने में रैटून मैनेजर के फायदे

रैटून मैनेजर के फायदे की बात करें, तो इसके काफी सारे फायदे किसानों को देखने को मिलते हैं। कुछ फायदे नीचे बताए गए हैं।

  • रैटून मैनेजर के प्रयोग से गन्ने की पैडी को आप 4 से 5 साल तक ले सकते हैं।
  • पैड़ी गन्ने का फुटाव अधिक मात्रा में होता है।
  • कल्ले बराबर निकलते हैं, और एक समान और मजबूत गन्ने बनते हैं।
  • कल्ले जमीन के अंदर से निकलते हैं।
  • रैटून मैनेजर चलने से गन्ने का फुटाव भी जल्दी होता है।
  • रैटून मैनेजर खेत में उगे हुए खरपतवारों को काटकर खत्म कर देता है।
  • खेत में पाती को भी रिटर्न मैनेजर आसानी से मिट्टी के नीचे दबा देता है। जिससे उसका खाद बन जाता है।
  • रैटून मैनेजर के प्रयोग से पैडी गन्ने की जड़ों में फंगस नहीं लगाती। जिससे उसमें फंगस रोग और कीट रोग कम मात्रा में देखने को मिलते हैं।

किसान साथियों अगर आप भी रैटून मैनेजर का प्रयोग करते हैं। तो आपको इसके क्या लाभ देखने को मिलते हैं। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- सूखे क्षेत्रों और कम पानी वाली जमीन के लिए सबसे अच्छी गन्ना किस्म

गन्ना बिजाई के समय जिप्सम का प्रयोग:कैसे करें, कितनी मात्रा, क्या फायदे मिलेंगे, संपूर्ण जाने

पैड़ी गन्ने में पहला मुख्या खाद:अधिक कल्लों और मजबूत गन्ने के लिए मुख्या खाद

गन्ने की टॉप 10 किस्में

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

Leave a Comment