PB-434 गन्ना किस्म की विशेषताएं:Indian Institute of Sugarcane Research

By Kheti jankari

Updated on:

किसानों को मालामाल करने वाली गन्ना किस्म

भारत में काफी प्रकार की गन्ना किस्में पाई जाती हैं। जो अलग-अलग क्षेत्रों के लिए बनाई जाती है। कुछ किस्मों को आप किसी भी प्रकार की मिट्टी में उगा सकते हैं। ऐसी ही एक गन्ना किसान पंजाब के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई है। जो पीबी-434 के नाम से प्रसिद्ध है। गन्ने की यह किस्म किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है, और किसान इससे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इस गन्ना किस्म की विशेषताएं, पहचान के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

गन्ने की टॉप 10 किस्में:Top 10 varieties of sugarcane

PB-434 गन्ना किस्म की विशेषताएं

पीबी-434 गन्ना किस्म भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा बनाई गई है। इस गन्ना की लंबाई और मोटाई काफी अधिक रहती है। इसमें कल्लों का विकास सामान्य होता है। इसमें 7 से 8 कल्ले आसानी से निकल जाते हैं। इस गन्ना किस्म किसी प्रकार का कोई किट या फंगस रोग देखने को नहीं मिलता। इसके एक गन्ने की लंबाई 13 से 14 फीट आसानी से हो जाती है। इस गन्ना किस्म का अगोला आखरी हरा भरा रहता है। इसका पैडी का फुटाव काफी अच्छा होता है।

PB-434 गन्ना किस्म की पहचान

इस गन्ना किस्म की आंख हर हल्की उभरी हुई होती है। इसकी लीफ शीत बैंगनी रंग की होती है। इसकी पत्तियां चौड़ी और नीचे को झुकी हुई होती है। इसकी पत्तियां मुलायम होती है। इनके ऊपर किसी प्रकार के कांटे देखे नहीं जाते। इसके गन्ने के रंग की बात करें, तो इसका गन्ने का रंग हल्का बैगनी और पीले रंग का होता है। इसकी पोरी लंबी और मोटी होती है।

PB-434 गन्ना किस्म की बिजाई

PB-434 गन्ना किस्म को आप सभी प्रकार की मिट्टी में बिजाई कर सकते हैं। लेकिन यह गन्ना किस्म पंजाब के लिए स्वीकृत है। यूपी और हरियाणा के किसानों के लिए यह किस्म स्वीकृत नहीं है। लेकिन किसान इस गन्ना किस्म की यूपी और हरियाणा में भी बजाई करते हैं। उनको एक काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। इस गन्ना किसान की औसत पैदावार की बात करें। तो यह 400 से 600 क्वांटल तक पैदावार देने की क्षमता रखती है। यह गन्ना किस्म मार्च, अप्रैल में बिजाई के लिए सबसे अच्छी रहती है।

नोट-किसान साथी बजाई करते समय बीज उपचार फफूंदी नाशक और कीटनाशक से अवश्य करें। ताकि गन्ने को रोगों से बचाया जा सके।

आपको मेरे द्वारा दी की जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें-गन्ने की नई किस्म Co-13235 की विशेषताएं:रोग रहित गन्ना किस्म

COS-17231 गन्ना किस्म की विशेषताएं

VCF-0517 गन्ना किस्म की विशेषताएं

colk-16202 गन्ना किस्म की विशेषताएं

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment