किसान साथियों नमस्कार, गन्ना बिजाई के समय जिप्सम का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जिप्सम भूमि सुधारक के रूप में कार्य करता है। इसके हमें काफी ज्यादा लाभ देखने को मिलते हैं। जिप्सम का प्रयोग हमेशा मिट्टी में किया जाता है। जिप्सम का प्रयोग हमें गन्ने के साथ-साथ सभी फसलों में करना चाहिए। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार गन्ने की फसल में तो जिप्सम सबसे ज्यादा आवश्यक होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम और सल्फर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो गन्ने के लिए काफी ज्यादा जरूरी होती है। जिप्सम में 13.5% सल्फर और 19% कैल्शियम पाई जाती है। हमें जिप्सम का प्रयोग किस प्रकार करना चाहिए और इसकी कितनी मात्रा का प्रयोग करें और इसके क्या-क्या लाभ है। इस बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें
पैड़ी गन्ने में पहला मुख्या खाद:अधिक कल्लों और मजबूत गन्ने के लिए मुख्या खाद
गन्ने में जिप्सम के लाभ
- जिप्सम मिट्टी के पीएच लेवल को कम करने का काम करता है। अगर आपकी मिट्टी का पीएच लेवल ज्यादा है। तो यह उसको न्यूट्रल करता है।
- जिप्सम मिट्टी में पानी के सोखने की क्षमता को बढ़ाता है। यह मिट्टी को भुरभुरी बनता है। जिससे मिटी उपजाऊ शक्ति बढ़ती है।
- जिप्सम में कैल्शियम और सल्फर भरपूर मात्रा में मिलती है। जो गन्ने का वजन बढ़ाने का काम करते हैं।
- जिप्सम जड़ों की वर्द्धि करने में सहायक होता है।
गन्ने में जिप्सम की मात्रा
गन्ने में जिप्सम की मात्रा की बात करें। अगर आपकी मिट्टी का पीएच लेवल अधिक है। तो आपको खेत में चार से पांच बैग प्रति एकड़ के हिसाब से जिप्सम का प्रयोग करना पड़ता है अगर आपकी मिट्टी का पीएच लेवल न्यूट्रल है। तो आप इसके दो बैग यानी 100 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से भी डाल सकते हैं। इसके भी आपको काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। जिप्सम का प्रयोग वैसे तो मिट्टी प्रशिक्षण के बाद ही करना चाहिए।
गन्ने में जिप्सम का प्रयोग कब करें
गन्ने में हमें जिप्सम का प्रयोग गन्ना बिजाई के समय खेत तैयारी से पहले करना चाहिए। जब हम गन्ना बिजाई के लिए अपने खेत को तैयार करते हैं, तो आखरी जुताई से पहले आप जिप्सम की जितनी भी मात्र डालना चाहते हैं, डालकर उसको अच्छे से जुताई कर दें। इसके बाद आपको इसमें कैल्शियम और सल्फर देने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
अगर जिस किसान भाई ने जिप्सम का प्रयोग पहले भी किया है। वह इसके लाभ हमारे साथ साझा करें। आपको मेरे द्वारा दिए गए जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!
गन्ने में खरपतवार उगने से रोकने का आसान तरीका:पुरे साल खरपतवार नहीं उगेंगे
भारत की सबसे अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म
2024 में बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है गन्ने की ये 10 किस्में
यदि P H कम है तो जिपसम का प्रयोग कर सकते है
हाँ कर सकते है।