Second main spray in onion:प्याज में भयंकर रोग:जल्दी करें दूसरा स्प्रे, सही समय पर समाधान जरूरी

By Kheti jankari

Updated on:

Second main spray in onion

Second main spray in onion:- फरवरी का महीना लग गया है। और मौसम परिवर्तन धीरे-धीरे बदल रहा है। पिछले 1 महीने से लगातार ठंडा मौसम था और अब धूप निकलने की वजह से दिन में गर्मी और रात को तापमान थोड़ा ठंडा रहता है। इस समय आपका प्याज की फसल भी 40 से 45 दिन की हो गई है। मौसम परिवर्तन के कारण पौधे में थोड़ा तनाव भी रहता है। इसमें फंगस, ट्रिप्स और इल्ली रोग देखने को मिलते हैं। इसलिए किसान भाई आप अपने खेत की लगातार निगरानी करते रहें और उसमें कोई भी रोग दिखाने पर तुरंत स्प्रे करें। अगर आप रोग आने से पहले स्प्रे करना चाहते हैं। तो मैं आपको नीचे कुछ टेक्निकल बताऊंगा। आप उनका प्रयोग करके भी अपनी फसल को रोग आने से पहले ही बचा सकते हैं।

प्याज में पहला मुख्या खाद:ग्रोथ बढ़ाने का सबसे सही समय

प्याज में दूसरा मुख्या स्प्रे

किसान साथियों प्याज में हमें दूसरा स्प्रे 40 से 50 दिन पर कर देना चाहिए। क्योंकि एक तो इस समय मौसम परिवर्तन होता है। दूसरा पौधा वानस्पतिक वृद्धि से तने और कंद के विकास की तरफ बढ़ता है। इस समय पौधे को किसी भी प्रकार का तनाव नहीं होना चाहिए। ताकि आपकी फसल की पैदावार में किसी प्रकार की कोई कमी ना आए। अगर आपने खरपतवार नाशकों का प्रयोग किया है। तो आपकी फसल इस समय थोड़ी सी तनाव में होगी। इसलिए यह स्प्रे सबसे अधिक जरूरी है। प्याज दूसरे स्प्रे में आप नीचे बताए गयी दवाइयां का प्रयोग कर सकते हैं।

  • ट्रिप्स और मच्छर के कंट्रोल के लिए थियामेंथोक्सम 25% डब्ल्यूजी 100 ग्राम प्रति एकड़, इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एस.एल 100ml प्रति एकड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको अपनी फसल में इल्ली या सुंडी की समस्या देखने को मिलती है। तो आप इसके साथ इमामेक्टिन बेंजोएट 5% एसजी 100g पति एकड़ या कारटैप हाइड्रोक्लोराइड 50% एसपी 200g प्रति एकड़ को साथ में जरूर मिला लें। ताकि इल्ली और ट्रिप्स दोनों से आसानी से कंट्रोल हो जाए।
  • अगर आपके प्याज की नोक सूख रही है, या उसमें किसी प्रकार का कोई फंगस रोग दिख रहा है। तो इस समय फफूंदी नाशक को अवश्य मिल लेना चाहिए। फफूंदी नाशक में आप रिडोमिल गोल्ड (मेटलैक्सिल – 4% और मैनकोज़ेब – 64%) या कैब्रियो टॉप (मेटिरम 55% + पायराक्लोस्ट्रोबिन5% डब्लूजी) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तीनों में से आप किसी एक प्रयोग कर सकते।
  • पौधे का तनाव दूर करने के लिए माइक्रो न्यूट्रिएंट्स का प्रयोग करना चाहिए। इसको भी आप इसी स्प्रे के साथ मिला सकते हैं। इसमें आप बायो-20 (ओमेक्स) या फिर मैरिनो (अराइज गोल्ड) का इस्तेमाल कर सकते हैं

किसान साथियों अगर आप ऊपर बताए गए इन सभी दवाइयां में से एक-एक को साथ में मिलाकर प्रयोग करते हैं। तो निश्चित ही आपको अपनी फसल में हरापन और बढ़वार देखने को मिलेगी और आपको आपकी फसल से अच्छी पैदावार मिलेगी। आपकी फसल में किसी प्रकार का कोई रोग नहीं लगेगा।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- प्याज में पौधा सुखना या जड़ गलन समस्या:क्या करें किसान, संपूर्ण जानें

प्याज में खरपतवार नाशक दवाइयां:सही समय, सही मात्रा:बेस्ट खरपतवार नाशक के बारे में जानें

प्याज की रोपाई से पहले खेत तैयारी में डालें ये बेस्ट खाद कांबिनेशन

लहसुन में कितना कारगर है पिक्सल का प्रयोग:कंद वर्गीय फसलों के लिए रामबाण

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment