पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा पसंद की जाने वाली गेहूं की खास उन्नत किस्म की करें बजाई। अधिक पैदावार, सम्पूर्ण जानकरी। PB UNNAT-550 गेहूं किस्म। PB UNNAT-550 गेहूं किस्म की विशेषताएं। PB UNNAT-550 गेहूं किस्म की औसत पैदावार। गेहूं की टॉप किस्म। PB UNNAT-550 गेहूं किस्म का पकाने का समय। PB UNNAT-550 गेहूं किस्म का बजाई समय। अधिक पैदावार देने वाली गेहूं किस्म।
वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई गेहूं की खास किस्म जो देती है 32 से 35 कुंतल प्रति एकड़ तक पैदावार
गेहूं की बिजाई लगभग पूरे भारत में की जाती है। गेहूं रबी के सीजन में बजाई की जाने वाली एक प्रमुख फसल है। गेहूं का प्रयोग आटा बनाने के लिए किया जाता है, जिसे हम रोटी बनाते हैं। गेहूं का आटा भारत में सबसे अधिक मात्रा में प्रयोग किया जाता है। गेहूं से ब्रेड, बिस्कुट, पास्ता आदि वस्तुएं भी बनाई जाती हैं। जिनका प्रयोग आप रोजाना जीवन में करते हैं। गेहूं की बिजाई नवंबर के महीने में की जाती है। गेहूं की एक ऐसी ही किस्म जो पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई है। इसका नाम PB UNNAT-550 है। इस गेहूं किस्म के पकने का समय. बजाई समय और औसत पैदावार के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे जानें-
PB UNNAT-550 गेहूं किस्म की विशेषताएं
गेहूं की यह किस्म पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2013-14 में बनाई गई। गेहूं की यह एक रिसर्च किस्म है। गेहूं की इस किस्म की नाली मोटी और मजबूत होती है। जिससे यह तेज हवाओं में नहीं गिरती। यह एक मध्यम ऊंचाई वाली गेहूं की समय है। जिसकी ऊंचाई लगभग 95 सेंटीमीटर के लगभग रहती है। इससे किसानों को भूसा थोड़ा कम मिलता है। लेकिन इसकी पैदावार अच्छी निकलती है। गेहूं की यह किस्म 4 से 5 सिंचाई में पक कर तैयार हो जाती है। गेहूं की यह किस्म पीला रतुआ और भूरा रतुआ रोगों के प्रति सहनशील है। जिससे यह कम खर्चे में किसानों को अधिक लाभ देती है।
सिजेंटा सीड्स की गेहूं किस्म जिसकी नाली मजबूत और फुटाव अधिक होता है
PB UNNAT-550 गेहूं किस्म का पकाने का समय
गेहूं की यह किस्म पकाने में 140 से 145 दिन का समय लेती है।
PB UNNAT-550 गेहूं किस्म की औसत पैदावार
गेहूं की इस किस्म की औसत पैदावार 22 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है लेकिन अच्छे किसान इस किस्म से 25 कुंतल प्रति एकड़ तक पैदावार ले रहे हैं
PB UNNAT-550 गेहूं किस्म का बजाई समय
गेहूं की यह किस्म समय पर बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त गेहूं किस्म है। इसकी बिजाई आप पुरे नवंबर के महीने में कर सकते हैं। लेकिन इस गेहूं का सही समय 10 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक सबसे अच्छा रहता है।
नोट-गेहूं बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य करें। ताकि आपकी फसलों को रोगों से बचाया जा सके।
जिन किसान भाइयों ने गेहूं की इस किस्म की बिजाई पिछले वर्ष की हो, वह कृपया अपने क्षेत्र के हिसाब से इस गेहूं किस्म के बारे में जानकारी दें। ताकि आपके क्षेत्र के दूसरे किसान भी इससे लाभ ले सकें। धन्यवाद!
FAQ
306 गेहूं क्या है?
306 गेहूं की एक देसी किस्म है। जो शरबती गेहूं के नाम से जानी जाती है। यह किस्म खाने में सबसे अच्छी किस्म है।
ये भी पढ़ें- बंपर पैदावार के लिए कठोर, मोटे और चमकदार दाने वाली इस गेहूं किस्म की करें बजाई
श्रीराम सीड्स की गेहूं किस्म जिसकी बजाई आप अगेती और पिछेती दोनों प्रकार से कर सकते हैं
पूसा वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई गेहूं किस्म एचडी-3385 की विशेषताएं जानें
धान के जैसे पैदावार देने वाली गेहूं की सबसे अच्छी किस्म
गेहूं में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को खत्म करने का सस्ता और आसान तरीका
-
गेहूं में पानी कब लगाएं:कितनी बार लगाएं,पानी देने के इस तरीके से पैदावार को बढ़ाएं
गेहूं की फसल में 2 से 10 बार सिंचाई की जाती है। यह सिंचाई अलग-अलग क्षेत्र और जलवायु में कम या अधिक होती है। वैसे गेहूं में सामान्य तीन से चार सिंचाई की जाती है। गेहूं की पैदावार बढ़ाने के लिए हमें उसमें समय पर पानी और खाद देना बहुत ज्यादा आवश्यक है। समय पर…
-
सरसों वाले किसान सावधान:तेजी से फ़ैल रहा है ये रोग, समय पर करें रोकथाम,पहचान, रोकथाम का तरीका सम्पूर्ण जानें
सरसों की फसल में इल्ली (सुंडी) आपके बीच वाले पत्तों या उससे नीचे वाले पत्तों पर देखने को मिलेगी। इसमें आपको झुंड में पत्तों पर छोटी-छोटी सुंडियां नजर आएगी। यह सुंडियां पत्तों का रस चूस कर उसे पर छोटे-छोटे होल बना देती हैं। और धीरे-धीरे पत्ते को सूखा देती है। आप अपने खेत में इस…
-
गेहूं में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को खत्म करने का सस्ता और आसान तरीका(2023):broadleaf weeds in wheat
गेहूं की फसल में चौड़ी और सकरी पत्ती दोनों प्रकार के खरपतवार उगते हैं। गेहूं में खरपतवार आपकी फसल को 40% तक नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इनको समय पर नष्ट करना बहुत ज्यादा आवश्यक होता है। जो खाद आप डालते हो वह आपकी गेहूं की फसल को लगने के साथ खरपतवारों को लगता है।…