सूरजमुखी की खेती करने का वैज्ञानिक तरीका:बिजाई समय,बीज मात्रा:sunflower sowing time

By Kheti jankari

Updated on:

सूरजमुखी की खेती करने का वैज्ञानिक तरीका

सूरजमुखी की खेती करने का वैज्ञानिक तरीका:- सूरजमुखी एक तिलहनी फसल है। इसके तेल का इस्तेमाल मुख्य रूप से खाने के लिए किया जाता है। यूक्रेन युद्ध के बाद सूरजमुखी की खेती से किसान भाई अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। क्योंकि पूरे संसार में तेल की मांग बढ़ रही है और इसे सिर्फ सूरजमुखी ही पूरा कर सकती है। क्योंकि इसमें 50% से भी अधिक तेल निकलता है। सरसों में आम तौर पर 35 से 40% तक तेल ही निकलता है। सूरजमुखी की खेती किस समय के और कैसे करें। इसके बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए आप पूरा लेख पढ़ें।

सूरजमुखी का बिजाई समय

सूरजमुखी की बजाई आप पूरे साल किसी भी मौसम में कर सकते हैं। लेकिन सूरजमुखी को ठंड भी चाहिए और गर्मी भी मतलब फूल बनने से पहले सूरजमुखी को ठंड की आवश्यकता होती है, और फूल बनने के बाद इस गर्मी की आवश्यकता होती है। इसलिए सूरजमुखी की खेती के लिए (उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब) 20 जनवरी से 20 फरवरी का सबसे उपयुक्त समय है।

गेहूं में खरपतवार नाशकों का प्रयोग कितने दिन तक कर सकते हैं:क्या कहते है कृषि जानकर

सूरजमुखी के पकाने का समय

सूरजमुखी की फसल के लिए दोमट, बलुई दोमट भुरभुरी मृदा जिसमें जल भराव की समस्या न हो उपयुक्त होती है। सूरजमुखी पकने में लगभग 120 दिन से 130 दिन का समय लेती है। लेकिन यह मौसम के हिसाब से ऊपर नीचे हो सकता है। अलग-अलग राज्यों में सूरजमुखी का पकाने का समय अलग-अलग हो सकता है।

सूरजमुखी की बीज मात्रा

सूरजमुखी की बीज मात्रा इसके लगाने के तरीके पर निर्भर करती है। इसका लगाने का सही तरीका मैड या बेड पर है। बेड में आपको लाइन से लाइन की दूरी 2 फीट और पौधे से पौधे की दूरी 1 फीट रखती है। सूरजमुखी का प्रति एकड़ 2 किलोग्राम बीज प्रयोग किया जाता है।

सूरजमुखी में सिंचाई समय

सूरजमुखी के पौधे को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती।अगर आपके खेत में नामी थोड़ी कम हो, तब ही इसमें सिंचाई करनी चाहिए। सूरजमुखी आम तौर पर 3 से 4 सिंचाई में पैक कर तैयार हो जाती है। बाकि अलग राज्यों और जलवायु की हिसाब से पानी का प्रयोग कर सकते है।

सूरजमुखी की औसत उपज

सूरजमुखी की औसत ऊपर 8 से 10 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है। यह आपके क्षेत्र और आपकी वैरायटी के हिसाब से कम से ज्यादा हो सकती है। अच्छी देखभाल और सही टाइम पर खादों और पानी का प्रयोग करके किसान भाई इसे 12 क्वांटल तक अधिक पैदावार भी ले सकते हैं।

सूरजमुखी का MSP मूल्य

सूरजमुखी का हरियाणा में एमएसपी रेट 6400 प्रति क्विंटल है। यह अलग-अलग राज्य में अलग-अलग हो सकता है।

किसान साथियों अगर आप सूरजमुखी की खेती करते हैं। तो नीचे कमेंट में जरूर बताएं और इसे आगे दूसरे किसानों तक भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

FAQ

सूरजमुखी के बीज कैसे लगाएं?
सूरजमुखी का बीज हमे मेड या बेड पर लगाना चाहिए। और इसका एक बीज हाथ से या मशीन से लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें – मूंग की उन्नत खेती:बजाई समय, बीज मात्रा सम्पूर्ण

गेहूं में प्रयोग होने वाले सस्ते और टॉप फंगीसाइड के बारे में जानें

टमाटर की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में

आलू की खेती कम लागत में कैसे करें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Related Post

Leave a Comment