लहसुन में कीट, रोग व खुराक का चमत्कारी स्प्रे:फफूंद रोग, रस चूसक कीट और टॉनिक का बेस्ट कांबिनेशन:Best spray for garlic

By Kheti jankari

Updated on:

लहसुन में कीट, रोग व खुराक का चमत्कारी स्प्रे

लहसुन में कीट, रोग व खुराक का चमत्कारी स्प्रे:- इस समय लहसुन की फसल में डाउनी मिल्ड्यू रोग या अन्य फफूंद रोग अधिक मात्रा में देखने को मिल रहा है। क्योंकि मौसम में लगातार नमी बनी हुई है, और धूप कम निकला रही है। इस समय फफूंदी जनक रोगों के साथ-साथ लहसुन में थ्रिप्स की समस्या भी कहीं-कहीं देखी जाती है। थ्रिप्स में आपको पत्ते पर हल्के सिल्वर रंग के छोटे-छोटे कीड़े दिखाई देंगे या फिर आपको कहीं-कहीं पीली पत्तियां भी दिखाई देती हैं। इसके साथ-साथ लहसुन में धूप न निकलने की वजह से पौधा जमीन से पोषक तत्वों को नहीं उठा पाता। इसलिए हमें पोषक तत्वों का स्प्रे भी ऊपर से कर देना चाहिए। इसके लिए मैं आपको एक फार्मूला बताऊंगा, जिसका स्प्रे करके आप अपनी लहसुन की फसल की सभी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जायेगा।

लहसुन में कंद फटने की समस्या:कृषि जानकर ने बताया:एक स्प्रे में समाधान

लहसुन के लिए बेस्ट स्प्रे

किसान साथियों लहसुन की फसल में कंद बनना लगभग शुरू हो गया है। इस समय पौधे को सभी तत्वों की आवश्यकता होती है। चाहे कम मात्रा में हो, लेकिन होती जरूर है। इसलिए आप अपनी लहसुन की फसल में एक ऐसा स्प्रे करें। जिससे हम सभी रोगों को एक साथ खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गया यह कांबिनेशन का प्रयोग कर सकते है।

  • फफूंदी नाशक में आप रिडोमिल गोल्ड (मेटलैक्सिल 4% और मैन्कोनजेब 64%) या फिर फोलियो गोल्ड (मेटालैक्सिल-एम 3.3% + क्लोरोथालोनिल 33.1% एससी) ने से कोई भी ले सकते हैं।
  • ट्रिप्स की कंट्रोल के लिए आप कीटनाशक में इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एस.एल या फिर फिप्रोनिल 40% + इमिडाक्लोप्रिड 40% डब्लूजी इन दोनों में से आप किसी एक का इस्तेमाल करें।
  • इसके साथ आपको एनपीके-00-52-34 इसके साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों का मिश्रण जिसमें 6 से 7 पोषक तत्व आते हैं।

इन सबको आपस में घोलकर अपनी लहसुन की फसल पर स्प्रे करें। इस एक स्प्रे में लहसुन के सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा और आपकी फसल अच्छे से बढ़वार करेगी।

नोट-अगर आपकी फसल में थ्रिप्स दिखें तभी कीटनाशक उसमें डालें।

किसान साथियों आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गेहूं की गोभ अवस्था में अराइज एग्रो लिमिटेड के इस उत्पाद का करें प्रयोग:गेहूं के लिए सबसे दमदार चीज

लहसुन में कितना कारगर है पिक्सल का प्रयोग:कंद वर्गीय फसलों के लिए रामबाण

लहसुन में 70-80 दिनों पर करें ये काम:फिर होगी बंपर पैदावार

लहसुन में पीलापन:पौधे के पत्ते ऊपर से सूखने का मुख्या कारण, कृषि जानकार ने बताया ये तरीका

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment